AmritsarPunjab News: 13 पिस्टल और कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: 13 पिस्टल और कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस को एंटी-सोशल एलिमेंट्स और हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दौरान 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 पिस्टल और विभिन्न बोर के करीब 23 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर हरमिंदर सिंह गिल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 24 से 26 साल के बीच है, जबकि दो आरोपी 33 से 34 साल के हैं। पुलिस कमिश्नर के अनुसार विभिन्न पुलिस टीमों के समन्वय से यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से आने वाले समय में कई संभावित वारदातों को रोकने में मदद मिली है। बरामद किए गए सभी हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाए गए थे और पाकिस्तान मेड हैं। उनके अनुसार गिरफ्तार किए गए लोग किसी एक मशहूर गैंग से संबंधित नहीं थे, बल्कि विभिन्न समूहों के बीच रंजिश चल रही थी। इनकी आपसी दुश्मनी इलाके में दबदबे, नशे के कारोबार और दड़ा-सट्टा समेत अन्य गतिविधियों को लेकर थी। पुलिस के अनुसार 6 लोग हथियार मंगवा कर आगे महंगे भाव पर बेचने की कोशिश में थे, जबकि दो लोग आपसी गुटबाजी के कारण एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने की तैयारी में थे।

पुलिस को गिरफ्तारियों के बाद और भी अहम लीड्स मिली हैं और इस मामले में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है। दडा-सट्टा रैकेट के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।  एएसआई हरजीत सिंह हत्या मामले और पुलिस मुलाजिमों की सुरक्षा संबंधी पूछे सवाल पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा जारी की गई क्लैरिफिकेशन में स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

वायरल हो रही ऑडियो को भी अप्रमाणित बताया और कहा कि लोग ऐसी जानकारी पर विश्वास न करें। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस को लगातार विभिन्न तरह के खतरे संबंधी इनपुट मिलते रहते हैं और पुलिस इन सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कैंट, बीएसएफ और एयरफोर्स इलाकों के आसपास की सुरक्षा भी पुलिस की जिम्मेदारी का हिस्सा है और सभी इनपुट्स पर काम किया जा रहा है।

इस दौरान हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों के बिना वाहनों को पेट्रोल-डीजल न देने के आदेशों के बारे में भी पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यह आदेश अमृतसर कमिश्नरेट की सीमा के अंदर लागू होगा। उनके मुताबिक नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है और पेट्रोल पंपों पर 3×3 फुट के बोर्ड लगाने के लिए कहा गया है।

येयह फैसला खास तौर पर दोपहर वाहनों का इस्तेमाल कर होने वाली स्नेचिंग और अन्य अपराधिक वारदातों को ध्यान में रखकर लिया गया है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आदेश सिर्फ शहरी क्षेत्र के नहीं, बल्कि पूरे अमृतसर कमिश्नरेट की सीमा में आने वाले पेट्रोल पंपों पर लागू होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज कहा कि...

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे की दुकान को निशाना बनाने का मामला सामने आया है।...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला हाईवे पर डंपर चालक द्वारा कहर मचाने की खबर सामने...

अजौली मोड़-पोलियां सड़क के विस्तारीकरण के लिए 444 करोड़ रुपये स्वीकृत :मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 18 पुलों का निर्माण जारी, पेयजल, सिंचाई और बिजली क्षेत्र में भी बड़े प्रोजेक्ट ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...

बदोली दोहरे हत्याकांड का आरोपित जरनैल सिंह गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

दिवाली की रात थार गाड़ी से दंपति को कुचलने का आरोप, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही...