मोगा। शहर में लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बीती शाम का है, जहां चावल व्यापारी भारत भूषण को तीन बाइक सवार नौसरबाजों ने गाड़ी पंक्चर होने का कहकर रुकवाया और बाद में गाड़ी की पिछली सीट पर रखे पैसों से भरे बैग में 6. 20 लाख रुपए सहित जरूरी दस्तावेज चुराकर ले गये। नौसरबाजी की घटना सड़क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी शिकायत उन्होंने संबंधी थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी वरिंदर सिंह सहित पहुंचे और उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी। उन्होंने जाते समय कहा कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।
चावल व्यापारी भारत भूषण ने बताया कि वह रोजाना की तरह शाम शुक्रवार को करीब 6:30 बजे अपनी कार में सवार होकर घर जा रहे थे कि रास्ते में तीन बाइक सवार युवकों ने कार टायर पंक्चर होने का बहाना लगाकर रुकवाया था। वह ड्राइवर सहित कार से उतर कर पास की दुकान से गाड़ी के टायर को पंक्चर लगवाकर वापिस कार में दाखिल हुए तो कार के पीछे सीट पर पड़ा पेसों से भऱा बैग नहीं था। जिसके बाद दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि बाइक सवार नौसरबाजों ने वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद उन्होंने संबंधी थाने में मामले बारे सूचना दे दी है और पुलिस मामले के जांच में जुट गई है।
