Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः Amritpal-Singh के फाइनेंसर Daljeet के मामले में हाईकोर्ट में केंद्र और...

पंजाबः Amritpal-Singh के फाइनेंसर Daljeet के मामले में हाईकोर्ट में केंद्र और राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह के फाइनेंसर दलजीत कलसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, दलजीत कलसी  की पत्नी  नरिंदर कौर के द्वारा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पटीशन दाखिल की गई थी। जिसके बाद आज हाईकोर्ट ने पत्नी के वकील की बात सुनने के बाद केंद्र व राज्य दोनों सरकारों को नोटिस जारी कर इस सुनवाई को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

नरिंदर कौर ने NSA के तहत पंजाब सरकार के कहने पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पारित हिरासत आदेश को रद्द करने की मांग कर रखी है। दलजीत कलसी, अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगियों में से एक है, जिसे वारिस पंजाब दे प्रमुख के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया था। नरिंदर कौर ने अपने वकील सिमरनजीत सिंह और बृजिंदर सिंह के माध्यम से कहा कि उनके पति को कानून और उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना असम के डिब्रूगढ़ में “अवैध हिरासत” में रखा गया है।

“दलजीत कलसी को रविवार 19 मार्च को दोपहर करीब 1.15 बजे गुड़गांव में उनके आवास से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसकी सूचना परिवार को भी नहीं दी गई। याचिकाकर्ता, पत्नी नरिंदर कौर को गिरफ्तारी के बारे में बाद में सोशल मीडिया और अखबार के माध्यम से पता चला था। सरकार की तरफ से परिवार को इसकी सूचना भी नहीं दी गई। बिना परिवार को बताए, पंजाब सरकार ने उसके पति को NSA के तहत गिरफ्तार कर असम के डिब्रूगढ़ भेज दिया था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -