Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर दंपति ने किया हंगामा, देखें वीडियो

पंजाबः पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर दंपति ने किया हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर आज बुजुर्ग दंपती द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। दरअसल, उक्त दंपति बेटे से ठगी के मामले में इंसाफ की गुहार लगाने के मामले में धरने पर बैठ गए है। धरने पर बैठे सतविंदर सिंह निवासी हैबोवाल ने कहा कि कुछ महीने पहले बेटे कमलजीत सिंह से सट्‌टेबाजों ने 45 लाख रुपए ठगे हैं। अब बेटे से सट्‌टेबाज 18 लाख और मांग रहे हैं। इस पर उसने कुछ सट्‌टेबाजों पर पुलिस की रेड करवाकर उन्हें पकड़वाया। अब वहीं सट्‌टेबाज जेल से उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। वहीं दपंति का शोर शराबा सुनकर पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग व्यक्ति को पुलिस मुलाजिमों ने काफी समझाया, लेकिन वह धरना देने पर अड़े रहे। सतविंदर सिंह ने कहा कि उसने सभी थानों और सीपी दफ्तर शिकायत दी, लेकिन उसकी सुनवाई कहीं नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि उनके बेटे को कुछ समय पहले अगवा कर लिया गया था। उस समय पीएयू थाना में शिकायत देने गए तो उन्हें धमकियां मिलने लगी। सतविंदर मुताबिक करीब 70 शिकायतों के UID नंबर हैं, लेकिन कार्रवाई कोई नहीं हो रही। सतविंदर सिंह ने बताया कि उनके बेटे कमलजीत को जेल से भी धमकियों भरे फोन आ रहे हैं। सट्‌टे चलाने वाले भोले भाले लोगों को पंजाब सरकार द्वारा मंजूरशुदा लॉटरी बता कर चला रहे हैं। इस सट्‌टेबाजी में नेपाल की लाॉरी चलाई जाती है। लोगों से कहा जाता है कि ये लॉटरी सरकार से मान्यता प्राप्त है। ठगों के झांसे में फंस कर लोग अपना सब कुछ गंवा बैठते है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर दफ्तर से उच्चाधिकारियों ने बुजुर्ग दंपती को कार्रवाई का आश्वासन देकर उठाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -