HomePunjabLudhianaपंजाबः बस ने बाइक सवारों को कुचला, हादसे में एक युवक की...

पंजाबः बस ने बाइक सवारों को कुचला, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे के टूटे हाथ-पैर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः दक्षिणी बाइपास पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बस चालक ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक के हाथ और पैर टूट गए। घटना के बाद ड्राइवर बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल में पहुंचाया। मृतक की पहचान बाड़ेवाल रोड के रहने वाले दलीप के रूप में हुई है। मुकेश ने बताया कि दलीप मलेरकोटला किसी काम से जा रहा था।

अचानक एक प्राइवेट बस के चालक ने तेज रफ्तार से उनकी बाइक को ओवरटेक करते समय टक्कर मारी। बस ड्राइवर ने दलीप के सिर पर टायर चढ़ा दिया। उसके साथी अरविंद के हाथ और पैर टूट गए है। मुकेश ने बताया कि दलीप POP का काम करता है। उसके पास 2 बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के तुरंत बाद उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस चालकों ने उन्हें व्यस्त होने की बात कही। मुकेश के मुताबिक, जब वह मौके पर पहुंचे तो बस का ड्राइवर भाग चुका था। उसकी बस की चाबी उन्होंने छीन ली। घटनास्थल पर थाना सराभा नगर की पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -