Girl in a jacket
HomePunjabFazilkaपंजाबः भाजपा जल्द 6 से 7 उम्मीदवारों की सूची कर सकती है...

पंजाबः भाजपा जल्द 6 से 7 उम्मीदवारों की सूची कर सकती है जारी 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़़ः लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब भाजपा की पहली सूची जल्द आएगी। चंडीगढ़ कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने यह जानकारी दी। जाखड़ ने बताया कि जल्द ही भाजपा की ओर से 6 से 7 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। इन प्रत्याशियों को लेकर पार्टी हाईकमान ने लगभग नाम फाइनल कर लिए हैं।

प्रभारी रूपाणी ने संकेत दिए हैं कि हाल ही में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के जिन सांसद और विधायकों ने भाजपा का दामन थामा है, उनका पार्टी में कद बढ़ाया जाएगा। यानी इन नेताओं को लोकसभा चुनाव में भाजपा अपना प्रत्याशी बनाएगी। कमेटी की बैठक के बाद जाखड़ ने चुनाव आयोग से आप के दो विधायकों द्वारा 25 करोड़ की पेशकश के आरोपों की जांच करने की मांग की।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -