लुधियानाः SYL को लेकर कृषि मंत्री गुरमीत खुड़ियां का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होने कहा कि पंजाब के पास किसी को देने के लिए अधिक पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसके बारे में सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया है। दरअसल, आज लुधियाना के जरखड़ गांव में आयोजित एक समारोह में भाग लेने के दौरान वह पत्रकारों से बात कर रहे थे।
हालांकि, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा जारी समन को उन्होंने कहा कि वह इन कामों से दूर हैं और इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सकते। हालांकि, उन्होंने पंजाब के व्यापार के विकास के लिए भारत और पाकिस्तान में अच्छे तालुकात की वकालत की है। इससे पहले उन्होंने पंजाब की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इसी तरह, राज्यसभा सदस्य और वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने गणतंत्र दिवस परेड में पंजाबी झांकी को शामिल न किए जाने को केंद्र द्वारा राज्य के साथ धक्का करार बताया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं। लुधियाना से निकलने वाली बुड्ढे नदी की सफाई को लेकर उन्होंने कहा कि इस संबंध में काम चल रहा है। जबकि जीरा शराब मिल के मामले में कहा गया कि यह बंद है और मामला कोर्ट में है।
