Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः डेरा प्रेमी की हत्या के बाद पुलिस ने इन नामचर्चा घरों...

पंजाबः डेरा प्रेमी की हत्या के बाद पुलिस ने इन नामचर्चा घरों की बढ़ाई सुरक्षा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटकपूराः जिले में सुबह डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार का हमलावारों ने गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। इस घटना को लेकर सीएम मान ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद है। वहीं इस घटना के बाद बठिंडा में पुलिस द्वारा सख्त सुरक्षा प्रबंध कर दिए गए है।

घटना के बाद डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चा घरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ सदर गुरमीत सिंह ने बताया कि सुबह हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस द्वारा सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। एसएचओ ने बताया कि उनके थाना के अधीन 3 नाम चर्चा घर आते हैं।

इन तीनों नामचर्चा पर सख्त सुरक्षा प्रबंध कर 22 पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। यह पुलिसकर्मी दिन-रात शिफ्टों में काम करेंगे। इसी के साथ उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की भी घटनाक्रम का पता चलने पर वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। इसी के साथ उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की भी अपील की है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -