Girl in a jacket
HomeChandigarhPunjab: Airport से बाहर पहुंचे Australia से डिपोर्ट हुए 9 पंजाबी, 5...

Punjab: Airport से बाहर पहुंचे Australia से डिपोर्ट हुए 9 पंजाबी, 5 घंटे तक चली पूछताछ, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डिपोर्ट हुए यात्रियों में जांलधर, होशियारपुर, खन्ना के शामिल

चंडीगढ़ः ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया गया है। इनमें 9 पंजाबी शामिल हैं। पंजाब के लोगों को लेने के लिए पंजाब सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। इस दौरान उनसे करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई। वहीं, पंजाब सरकार की टीमें भी उन्हें लेने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। उनके लिए वाहनों का इंतजाम किया गया है, जिनमें एक टेंपो ट्रैवलर और कुछ गाड़ियां है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जो लोग डिपोर्ट किए गए हैं, वह जांलधर, होशियारपुर, खन्ना, मोगा, नवांशहर, गढ़शंकर, तरनतारन, फिरोजपुर और रूपनगर के रहने वाले हैं।

सीएम भगवंत मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इन लोगों ने ऑस्ट्रेलिया जाकर वहां के नियम तोड़े हैं, जिस वजह से उन्हें डिपोर्ट किया गया है। इन लोगों की पहचान जसवंत सिंह (34 वर्ष), अंग्रेज सिंह (32 वर्ष), सतिंदरजीत सिंह शेरगिल (31 वर्ष), गुरप्रीत सिंह संधू (30 वर्ष), जगजीत सिंह (35 वर्ष), जसप्रत सिंह (35 वर्ष), निर्मल सिंह (38 वर्ष), श्रुति शर्मा (35 वर्ष), रणजी सिंह (35 वर्ष), हरप्रीत सिंह (41 वर्ष) और गगनदीप सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में कानून तोड़ने के कारण इन लोगों को वापस भेजा गया है।

उन्होंने इसे दुखद बताते हुए कहा कि ये सभी हमारे अपने हैं और सरकार इनके पुनर्वास के लिए प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि इनके आने के बाद पूरी जानकारी जुटाई जाएगी कि कहीं ये अवैध एजेंटों के शिकार तो नहीं हुए। जरूरत पड़ी तो विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया जाएगा। सीएम ने कहा कि दूसरे देश में नियम तोड़ने पर कार्रवाई होना स्वाभाविक है लेकिन ऐसे युवाओं को समझाने और सही दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पंजाब में ही रोजगार के अवसर बढ़ाने पर काम कर रही है ताकि युवाओं को विदेश जाने के लिए मजबूर न होना पड़े।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -