Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Cabbana Hotel के पास चले तेजधार हथियार, ट्रैक्टर चालक गंभीर...

Jalandhar News: Cabbana Hotel के पास चले तेजधार हथियार, ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फगवाड़ा के नौजवान पर कबाना होटल के पास कार सवार युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक जब कबाना होटल के पास पहुंचा तो आल्टों में सवार नौजवानों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। खून से लथपथ ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गए। घटना पुरानी रंजिश को लेकर हुई है। वहीं हादसे में घायल नौजवान की पहचान मुश्ताक अली निवासी हरदोई, फगवाड़ा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नौजवान को उपचार के लिए फगवाड़ा अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति का उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार मरीज की हालत स्थिर है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए मुश्ताक अली ने कहा कि 5 से 6 नौजवानों ने उस पर हमला कर दिया। घटना में उसके सिर पर गहरे घाव हुए। वह ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी उतारकर घर जा रहा था कि कबाना होटल के पास किरपाणों और रॉड से उस पर हमला कर दिया। हमलावारों में से शफी, शौंक, लिक्यात अली गोराया के रहने वाले है। वह पहले भी उनके साथियों पर हमला कर चुके है। एक सप्ताह पहले चाचे, ताये के लड़कों के साथ विवाद हुआ और चचेरे भाई का सिर फोड़ दिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद सुलझ गया था।

इस मामले को लेकर दोनों पक्षों का राजनीमा होना था, लेकिन उससे पहले उस पर नौजवानों ने हमला कर दिया। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की टीम उसे उपचार के लिए अस्पताल में लेकर आई है। वहीं सखी ने बताया कि उसका भतीजा मिट्टी फेंककर घर जा रहा था। इस दौरान वह रास्ते में रूककर नींबू पानी पीने के लिए रूक गया। पीड़ित के अनुसार कार सवारों ने भतीजे पर हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते भतीजे पर कार चालकों ने हमला किया। कार चालक भी उनकी रिश्तेदारी में है और पहले भी उनके साथ विवाद हो चुका है।

आल्टो कार चालक पीबी 08 32नंबर गाड़ी में सवार नौजवानों ने रॉड और किरपाण से हमला कर दिया। देर रात कुकड़ गांव में गाड़ियों का घेराव किया था, लेकिन उस समय बचाव हो गया था। पीड़ित के अनुसार काफी समय पहले भी विवाद हो चुका है। लेकिन अब घटना में सिर पर गहरे घाव आए है। पीड़ित ने कहा कि सिर पर 5 से 6 कट लगे है और हालत गंभीर है। पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई है। ऐसे में वह कामकाज नहीं कर पाएंगे। वहीं हमलावारों में से याकू, शाहुआ, शफी, शौंक, लिक्यात अली सहित अज्ञात नौजवानों ने हमला किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -