कुमार ब्रदर्स थे मेन टारगेट, 2 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
चंडीगढ़ः सेक्टर-11 स्थित कुमार मेडिकोस में 13 जून को हुई सनसनीखेज फायरिंग और कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस बाबत चडीगढ़ में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया। इस दौरान प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए कहा कि शूटर्स ने अंधाधुंध फायरिंग करके इस हत्या को अंजाम दिया था। चंडीगढ़ पुलिस ने इस केस को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है।
शुरुआती जांच में यह पता चला कि हमलावरों का मुख्य निशाना कुमार ब्रदर्स थे, लेकिन फायरिंग के दौरान गोली कुमार मेडिकोस के कैशियर जानकी दास को लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर सन्नी मेहरा था।
आईजी ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार सनी मेहरा और आर्यन शर्मा को गिरफ्तार किया है तीसरा आरोपी अमित अभी भी फरार है। जिसको पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी जारी हैं। मामले में अभी भी जांच जारी है।
तीसरे आरोपी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार मामले में अमित कुमार नामक तीसरे आरोपित की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। साथ ही वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
