Girl in a jacket
HomeGovernment NewsICU में Duty पर तैनात Nursing Officer की मौत पर पुलिस का...

ICU में Duty पर तैनात Nursing Officer की मौत पर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला सिविल अस्पताल से एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है। आईसीयू में ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रीति बैनीवाल के तौर पर हुई है। प्रीति हिसार के जुगलान गांव की रहने वाली थी और फिलहाल सेक्टर-31 पंचकूला में अपने परिवार के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि प्रीति बैनीवाल आईसीयू में बेसुध अवस्था में मिली। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।+

उसको तुरंत इलाज के लिए आईसीयू में बेड पर शिफ्ट किया गया परंतु डॉक्टर भी उसे बचा नहीं पाए। मौके पर उसके हाथ में कैनुला लगा मिला जिससे इंजेक्शन लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का। घटना के बाद एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि प्रीति का मोबाइल फोन मौके से गायब है जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एफएसएल टीम के साथ जांच शुरु कर दी गई है।

हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रीति बैनीवाल की नौकरी साल 2024 में लगी थी। उनकी पहली पोस्टिंग पंचकूला दोपहर 2 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकली थी और रात में 8 बजे उनकी शिफ्ट खत्म होनी थी परंतु जब वह घर नहीं आई तो अस्पताल प्रशासन ने परिवार को सूचना दी। हालांकि मृतका का मोबाइल फोन की तलाश जारी है। पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर जांच पड़ताल भी की जा रही है। जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इससे जुड़े मुद्दों पर खुलासा हो सकता है। मृतक के ताया ने बताया कुछ दिन पहले ही लड़की की शादी के लिए लड़का देखने आए थे।

ऐसे में पोस्टमार्टम में देरी होने के कारण मृतका के ताया ने आपत्ति जताई है। ताया का कहना है कि हिसार जाना है और हिंदू रीति-रिवाज के अंतर्गत सूर्य ढलने के बाद नहीं हो सकता अंतिम संस्कार।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -