ऊना/सुशील पंडित नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस ऊना मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इसी क्रम में अम्व पुलिस ने 2.18 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज एस आई सुनील डढवाल अधिकारी पुलिस थाना अम्ब पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला लोअर भंजाल के नजदीक ग्राउंड में मुकेश कुमार निवासी लोअर भंजाल तहसील घनारी जिला ऊना के कब्जे से 2.18 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया। इस संदर्भ में मादक द्रव्य अधिनियम एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपित के अन्य नेटवर्क से भी जुड़े होने की संभावना के चलते पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी इस अवैध धंधे में कब से संलिप्त है।
