Girl in a jacket
HomeNationalचलती Press Conference से कांग्रेस सांसद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें...

चलती Press Conference से कांग्रेस सांसद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सीतापुरः उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय घर से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बलात्कार मामले में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद राकेश राठौर आज घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही आरोपी सांसद को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में राकेश राठौर ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की थी। हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी थी और स्पष्ट कहा था कि सरेंडर करो।


दरअसल, याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत को बताया था कि शिकायतकर्ता महिला ने यह मुकदमा 4 साल के बाद दर्ज करवाया है और उनके मुवक्किल को इस मुकदमे में झूठा फंसाया गया है। वही इस मामले गिरफ्तारी से पहले राकेश राठौर ने कहा कि केस में कोई सच्चाई नहीं है। भू माफियाओं ने मुझे फंसाया है। शिकायतकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने दलील दी कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर एक दबंग नेता हैं, जिसके डर के कारण उनकी मुवक्किल ने मुकदमा देर से दर्ज करवाया।

सांसद राठौर के वकील ने सरेंडर के लिए अदालत से समय मांगा, जिस पर अदालत ने 2 हफ्ते के अंदर सांसद को सेशन कोर्ट में सरेंडर करने को कहा। आरोपी राकेश राठौर ने इससे पहले सीतापुर की सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। बता दें कि बीती 15 जनवरी को कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक महिला की शिकायत के आधार पर कांग्रेस सांसद के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सांसद राकेश राठौर ने उससे शादी करने और उसका राजनीतिक करियर बनाने का वादा करके पिछले चार सालों में कई बार उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने पुलिस को कॉल डिटेल और कॉल रिकॉर्डिंग भी मुहैया कराई।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -