Girl in a jacket
HomeBreaking NewsPhagwara: पुलिस ने अलग-अलग नंबर लगी कार ली हिरासत में, देखें वीडियो

Phagwara: पुलिस ने अलग-अलग नंबर लगी कार ली हिरासत में, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ा/राजेश – दाना मंडी में पुलिस ने अलग-अलग नंबर लगी लावारिस हालत में खड़ी एक कार को अपने कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार होशियारपुर रोड दाना मंडी में सफेद रंग की फॉक्सवैगन की पोलो कार खड़ी दिखाई मिली। जिसके बारे में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब कार की जांच की तो उसकी फ्रंट नंबर प्लेट पर जालंधर का नंबर पीवी 08 बीटी 80 14 लिखा था।


जबकि उसकी पिछली नंबर प्लेट अमृतसर का नंबर पीबी 02 बीएच 29 28 लिखा था। एक ही गाड़ी में दो नंबर प्लेट लगी होने के कारण मामला संदिग्ध लगा। सूत्रों की माने तो दाना मंडी में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार कुछ युवक आए और उन्होंने कार सवार युवक पर हमला करके, उसे घायल कर दिया। इस हमले के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार कार सवार घायल युवक को पुलिस की मदद से किसी अस्पताल में भर्ती करवाया है। एसएचओ थाना सिटी जितेंद्र कुमार के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दाना मंडी में झगड़ा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सफेद रंग की कार को कब्जे में लेकर जाच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को लेकर ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -