Loading...
- Advertisement -
Girl in a jacket
HomePunjabPhagwaraPhagwara News: सुबह-सुबह चली गोलियां, डेयरी कर्मचारी घायल, देखें वीडियो

Phagwara News: सुबह-सुबह चली गोलियां, डेयरी कर्मचारी घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः कपूरथला तहसील फगवाड़ा के गांव बोहानी में आज सुबह गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, 2 अज्ञात हमलावरों द्वारा स्थानीय डेयरी कर्मचारी पर दिनदहाड़े गोलियां चलाई गई। घायल की पहचान अरुण कुमार निवासी गांव बोहानी के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देकर हमलावार मौके से फरार हो गए। घटना में गोली लगने से डेयरी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घटना सुबह लगभग 7:30 से 7:45 बजे के बीच हुई। घटना के दौरान पीड़ित अरुण कुमार रोज़ाना की तरह दूध बांटने की ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान हमालवारों ने आकर उस पर गोलियां चला दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही SSP गौरव तूरा मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। एसएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 2 नकाबपोश व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और बिना किसी चेतावनी के अरुण कुमार पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। चश्मदीदों के अनुसार हमलावारों द्वारा 5 गोलियां चलाई गईं, जिसमें 3 गोलियां पीड़ित को लगीं।

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर गांव रानीपुर की ओर भाग निकले। स्थानीय निवासियों ने घायल अरुण कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है, हालांकि उसे कई घाव हैं। फगवाड़ा पुलिस ने इलाके को घेर लिया और फोरेंसिक विशेषज्ञों को सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया है। पुलिस हमलावरों की पहचान और स्थान का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और संभावित भागने के रास्तों की भी छानबीन कर रही है।

 

 

 

- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page