Girl in a jacket
HomePunjabFirozpurPunjab News: पहली पत्नी की गुंडागर्दी, पति की दूसरी पत्नी को साथियों...

Punjab News: पहली पत्नी की गुंडागर्दी, पति की दूसरी पत्नी को साथियों सहित जमकर पीटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः करवाचौथ के दिन जहां महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, लेकिन थाना गुरु हरसहाए में एक अलग मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने दूसरी महिला से मारपीट की और फिर जबरन अगवा करने की कोशिश भी की। जानकारी अनुसार फिरोजपुर के थाना गुरु हरसहाए के रहने वाले परमजीत सिंह की शादी वीना नाम की महिला से हुई थी, लेकिन आपसी विवाद के बाद वीना अलग रहने लगी।

इस दौरान परमजीत ने एक अन्य महिला सजना के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया, जो उसकी पत्नी वीना को बर्दाश्त न हुआ। जिसके बाद पहली पत्नी वीना अपने साथियों के साथ परमजीत के घर आई और सास से झगड़ा करने लगी। फिर कमरे में बैठी परमजीत की दूसरी पत्नी को बाल पकड़कर बाहर निकाला और जमकर पीटा। आरोप है कि वीना ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया। पहली पत्नी ने इस गुंडागर्दी की अपने साथियों से वीडियो बनवाई और उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परमजीत के दो विवाह हुए हैं, पहली पत्नी कुछ समय पहले किसी कारणवंश अलग हो चुकी थी। जिसके बाद परमजीत ने सजना से दूसरा विवाह रचा लिया। पुलिस को शक है कि पहली पत्नी गुस्से में परमजीत के घर कुछ गुंडों के साथ पहुंची थी। पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही दोषी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -