Girl in a jacket
HomeHaryanaपालतू कुत्तों ने डेढ़ साल की बच्ची को नोचा, देखें वीडियो

पालतू कुत्तों ने डेढ़ साल की बच्ची को नोचा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहाबादः हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव मूसेअहली में घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्ष की एक बच्ची को पड़ोसी के कुत्ते उठाकर ले गए और बुरी तरह नोच डाला। बच्ची के चाचा ने मौके पर जाकर बच्ची को छुड़वाया और शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं इसके बाद बच्ची के पिता ने अपने पड़ोसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मूसे अहली निवासी 22 वर्षीय चांदी राम ने बताया कि उसकी दो बेटियां 2 वर्ष की खुशी व डेढ़ वर्ष की महक है। 22 नवंबर को दिन के समय उसकी बेटी महक तथा उसके छोटे भाई बादल का एक वर्ष का बेटा नसीब घर के गेट के पास खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी सुरेंद्र के दो पालतु कुत्ते आए और उसकी बेटी महक को उठाकर ले गए। जब उसका भाई बादल गेट पर गया तो उसे वहां महक नहीं दिखाई दी। आसपास कुत्तों के जोर से भौंकने की आवाज सुनकर उसने पड़ताल की तो देखा कि पड़ोसी सुरेंद्र के दोनों कुत्ते महक को शेड के नीचे ले जाकर नोच रहे थे।

बादल ने बड़ी मुश्किल से बच्ची को कुत्तों से छुड़वाया और फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्ची को 8 जगहों पर नोचने की बात सामने आई है। जिस पर पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर कुत्तों के मालिक के खिलाफ अपने कुत्तों को खुला छोड़ने के आरोप में आईपीसी की धारा 289 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुई है।

कुत्तों के हमले में घायल बच्ची महक के चाचा बादल ने बताया कि बच्ची के शरीर पर 26 टांके आए हैं। कुत्ते बच्ची को उठाकर मालिक के घर ले गए जहां पर शेड था और वहां पर नोचने लगे। बच्ची तीन दिन से दाखिल है और अभी तीन दिन का समय लगेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -