Himachal Govt
MohaliPunjab News: Stunt दौरान घायल हुए दोस्त को छोड़कर भाग रहे युवकों...

Punjab News: Stunt दौरान घायल हुए दोस्त को छोड़कर भाग रहे युवकों को लोगों ने पकड़ा, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
मोहालीः दशमेश एन्क्लेव में बीती रात उस समय हंगामा हो गया जब कुछ युवक अपने ही दोस्त को अधमरी हालत में मोहल्ले में छोड़कर फरार होने लगे थे। इस दौरान गली के कुत्ते भोंकने लगे जिससे लोग बाहर आ गए और उन्होंने युवकों को काबू किया। बताया जा रहा है कि घायल युवक थार के ऊपर चढ़कर बर्नर पर स्टंट कर रहा था। अचानक स्टंट करते-करते युवक थार के ऊपर गिर गया और घायल हो गया।
वहीं हैरान कर देने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद दोस्तों ने उसे अधमरी हालत में गली में फेंकने की कोशिश की। हालांकि गली के कुत्तों के भौंकने पर लोगों को शक हुआ तो वह अपने घरों से बाहर निकले और उन्होंने दोस्तों को पकड़ लिया। उनको धमकाने पर दोस्त उसे अस्पताल ले जाने की बात कहकर ले गए, लेकिन अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसको होश नहीं आया है। घायल युवक की पहचान 29 वर्षीय अंकुश निवासी दशमेश एंक्लेव के रूप में हुई है। परिजनों ने जानबूझकर घायल करने और हत्या की आशंका जताई है। परिवार ने अंकुश को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में भर्ती कराया गया जहां लोगों के बीच उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसका अभी इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज और मल्टीपल फ्रैक्चर भी बताया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि ये कैसे दोस्त थे जो दोस्ती के नाम पर भी कलंक लगाते दिखे, कि अपने घायल दोस्त को वहीं घायल हालत में छोड़ गए। दूसरी ओर पुलिस पोस्ट सन्नी एंक्लेव के इंचार्ज हरदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने परिजनों से बात की है। परिजनों ने लिखकर दिया है कि वे पहले इलाज करवाएंगे और बाद में बयान दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि बयान दर्ज होने के बाद ही एफआईआर दर्ज करना संभव होगा और जांच जारी है।      

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के Mechanical Engineering विभाग ने इस विषय पर रखा Webinar

Principal Dr. Jagroop ने की विभाग की सराहना जालंधर (Ens):...

Punjab News: NEET-UG के टॉपर आर्यन गुप्ता के घर पहुंचे CM Bhagwant Mann

लुधियानाः पंजाब के आर्यन गुप्ता ने नीट-यूजी 2026 में...

बुटीक शॉप में महिला का गला काटकर कत्ल, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर में रौनक होटल के सामने गली में...

Punjab News: 3 दिन स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

अमृतस​रः रक्खड़ पुन्या मेले के दौरान बाबा बकाला साहिब...

झील में तैरते मिले 4 लड़कियों सहित 2 लड़कों के शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

विजयपुराः कर्नाटक के विजयपुरा जिले के आदर्श नगर पुलिस...

Meharchand Polytechnic College के Mechanical Engineering विभाग ने इस विषय पर रखा Webinar

Principal Dr. Jagroop ने की विभाग की सराहना जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के Mechanical Engineering विभाग के द्वारा...

Punjab News: NEET-UG के टॉपर आर्यन गुप्ता के घर पहुंचे CM Bhagwant Mann

लुधियानाः पंजाब के आर्यन गुप्ता ने नीट-यूजी 2026 में देशभर में टॉप किया। लुधियाना के 17 वर्षीय आर्यन गुप्ता...

बुटीक शॉप में महिला का गला काटकर कत्ल, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर में रौनक होटल के सामने गली में एक बुटीक शॉप में महिला की गला काटकर हत्या किए...

Punjab News: 3 दिन स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

अमृतस​रः रक्खड़ पुन्या मेले के दौरान बाबा बकाला साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों के पहुंचने की...