Himachal Govt
AmritsarPunjab News: 3 दिन स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

Punjab News: 3 दिन स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतस​रः रक्खड़ पुन्या मेले के दौरान बाबा बकाला साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों के पहुंचने की संभावना है। लोगों की सुविधा, यातायात व्यवस्था और मेले के दौरान सुचारू प्रबंधों को देखते हुए संबंधित कुछ स्कूलों में 3 अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने बाबा बकाला साहिब क्षेत्र के 18 स्कूलों में 3 दिन का अवकाश घोषित किया है। डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने आदेश जारी कर 27 से 29 अगस्त 2026 तक इन स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

इन 18 स्कूलों में सरकारी हाई स्कूल बाबा बकाला, दशमेश पब्लिक स्कूल बाबा बकाला, सरकारी मिडिल स्कूल छापियांवाली, सरकारी मिडिल स्कूल उमरानंगल, सरकारी मिडिल स्कूल ठठियां, माता गंगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबा बकाला, जीटीबी स्कूल बाबा बकाला, न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल छापियांवाली और सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल ठठियां शामिल हैं।

इसके अलावा संत माझा सिंह करमजोत सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबा बकाला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सठियाला, सरकारी कन्या हाई स्कूल सठियाला, सरकारी एलीमेंटरी स्कूल बाबा बकाला (लड़के), सरकारी एलीमेंटरी स्कूल छापियांवाली, सरकारी एलीमेंटरी स्कूल उमरानंगल, सरकारी एलीमेंटरी स्कूल ठठियां, सरकारी एलीमेंटरी स्कूल सठियाला (लड़के) और सरकारी एलीमेंटरी स्कूल सठियाला (उत्तरी) में भी 27 से 29 अगस्त तक अवकाश रहेगा।

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार, मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। तीन दिन के अवकाश के बाद स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के Mechanical Engineering विभाग ने इस विषय पर रखा Webinar

Principal Dr. Jagroop ने की विभाग की सराहना जालंधर (Ens):...

Punjab News: NEET-UG के टॉपर आर्यन गुप्ता के घर पहुंचे CM Bhagwant Mann

लुधियानाः पंजाब के आर्यन गुप्ता ने नीट-यूजी 2026 में...

बुटीक शॉप में महिला का गला काटकर कत्ल, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर में रौनक होटल के सामने गली में...

झील में तैरते मिले 4 लड़कियों सहित 2 लड़कों के शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

विजयपुराः कर्नाटक के विजयपुरा जिले के आदर्श नगर पुलिस...

गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर सचखंड डेरा बल्लां को 10 एकड़ जमीन और 25 करोड़ मंजूर, देखें वीडियो

जालंधर/मोहाली: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव के मौके पर, पंजाब सरकार पूरे राज्य में लगभग 92 रोड...

Meharchand Polytechnic College के Mechanical Engineering विभाग ने इस विषय पर रखा Webinar

Principal Dr. Jagroop ने की विभाग की सराहना जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के Mechanical Engineering विभाग के द्वारा...

Punjab News: NEET-UG के टॉपर आर्यन गुप्ता के घर पहुंचे CM Bhagwant Mann

लुधियानाः पंजाब के आर्यन गुप्ता ने नीट-यूजी 2026 में देशभर में टॉप किया। लुधियाना के 17 वर्षीय आर्यन गुप्ता...

बुटीक शॉप में महिला का गला काटकर कत्ल, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर में रौनक होटल के सामने गली में एक बुटीक शॉप में महिला की गला काटकर हत्या किए...