Himachal Govt
Nationalझील में तैरते मिले 4 लड़कियों सहित 2 लड़कों के शव, मचा...

झील में तैरते मिले 4 लड़कियों सहित 2 लड़कों के शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विजयपुराः कर्नाटक के विजयपुरा जिले के आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली भूतानाला झील में 6 लोगों के शव पानी में तैरते मिले। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना संबंधी सूचना दी। बरामद हुए शवों में से 4 लड़कियां और 2 लड़के शामिल है। दरअसल, 24 अगस्त को विजयपुरा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में लापता बच्चों और महिला के मामले में केस दर्ज किया गया था। तोरवी शांति नगर के रहने वाले शिकायतकर्ता मल्लिकार्जुन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी शोभा घर से चली गई है।

बताया गया कि घर से निकलने से पहले किसी बात को लेकर उससे कहासुनी हुई थी। शिकायतकर्ता की लापता पत्नी शोभा और पांच बच्चों के शव आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली भूतानाला झील में मिले। सूचना मिलने के बाद जिला फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को झील से बाहर निकाला। इसके बाद सभी शवों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, फायर विभाग को सूचना मिली थी कि भूतनाल झील में करीब 6 लोग गिर गए हैं। कॉल मिलते ही टीम वाहन के साथ मौके पर पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि टीम जब झील के पास पहुंची तो पानी में 6 लोग तैरते हुए मिले। इसके बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया और पुलिस को सौंप दिया गया। अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती आकलन में ऐसा लग रहा है कि शव करीब डेढ़ दिन से झील के पानी में पड़े हुए थे। हालांकि, मौत की सही वजह और शव झील में कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि सभी 6 लोगों की मौत एक साथ कैसे हुई और वे भूतनाल झील में किस परिस्थिति में पहुंचे। पुलिस शवों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के Mechanical Engineering विभाग ने इस विषय पर रखा Webinar

Principal Dr. Jagroop ने की विभाग की सराहना जालंधर (Ens):...

Punjab News: NEET-UG के टॉपर आर्यन गुप्ता के घर पहुंचे CM Bhagwant Mann

लुधियानाः पंजाब के आर्यन गुप्ता ने नीट-यूजी 2026 में...

बुटीक शॉप में महिला का गला काटकर कत्ल, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर में रौनक होटल के सामने गली में...

Punjab News: 3 दिन स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

अमृतस​रः रक्खड़ पुन्या मेले के दौरान बाबा बकाला साहिब...

गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर सचखंड डेरा बल्लां को 10 एकड़ जमीन और 25 करोड़ मंजूर, देखें वीडियो

जालंधर/मोहाली: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव के मौके पर, पंजाब सरकार पूरे राज्य में लगभग 92 रोड...

Meharchand Polytechnic College के Mechanical Engineering विभाग ने इस विषय पर रखा Webinar

Principal Dr. Jagroop ने की विभाग की सराहना जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के Mechanical Engineering विभाग के द्वारा...

Punjab News: NEET-UG के टॉपर आर्यन गुप्ता के घर पहुंचे CM Bhagwant Mann

लुधियानाः पंजाब के आर्यन गुप्ता ने नीट-यूजी 2026 में देशभर में टॉप किया। लुधियाना के 17 वर्षीय आर्यन गुप्ता...

बुटीक शॉप में महिला का गला काटकर कत्ल, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर में रौनक होटल के सामने गली में एक बुटीक शॉप में महिला की गला काटकर हत्या किए...