नई दिल्ली: सिडनी में खेले गए पहले सेमीफाइल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. पाकिस्तान के बॉलरों द्वारा पहली पाली में किए गए बेहतरीन काम को अंजाम पर कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने बेहतरीन अंदाज में मुहर लगाते हुए अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी करके पहले से ही उम्मीद से कम मिले लक्ष्य की जीत सुनिश्चित कर दी। सिडनी की आसान पिच पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरे नहीं उतरे और कीवी टीम पाकिस्तान के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने से करीब 25-20 रन दूर रह गयी।

न्यूजीलैंड को हरा कर फाईनल में पहुंचा पाकिस्तान
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -