Girl in a jacket
HomeHimachalऊना जिले में 3 अक्तूबर से शुरू होगी धान खरीद प्रक्रिया

ऊना जिले में 3 अक्तूबर से शुरू होगी धान खरीद प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला में धान खरीद प्रक्रिया 3 अक्तूबर से शुरू होगी जोकि 31 दिसम्बर तक जारी रहेगी। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि धान की खरीद सरकार द्वारा  अधिकृत मंडियों, कृषि उपज विपणन समिति रामपुर, अनाज मंडी टकारला और टाहलीवाल में की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि किसान अपनी धान की फसल को आसानी से अपने घरद्वार पर बेच सकते हैं। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल www.hpappp.nic.in खोला जा चुका है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि जिन किसान ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया हैं, वे शीघ्र अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपये (ग्रेड-ए) प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों को फसल का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में 48 घंटों के भीतर कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय ऊना, 01975-226016 और  क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम समिति हमीरपुर, 01972-223922 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -