अयोध्याः रुदौली कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीसीएम की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा वीरवार देर रात करीब दो बजे अवधेश सिंह के ढाबे के पास हुआ। डीसीएम ने पीछे से दो अर्टिगा कारों और एक बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय शिवओम सिंह निवासी हाजीपुर, थाना रौनाही और अर्टिगा चालक 28 वर्षीय इम्तियाज अली निवासी बस्ती की मौत हो गई। 36 वर्षीय बाइक सवार संजीव सिंह निवासी बनकोट थाना सुबेहा बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दर्शननगर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। दूसरी अर्टिगा के चालक चंदन निवासी भेड़वा थाना कलवारी बस्ती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

