Nationalपेशी के लिए आए युवक का कत्ल, हमलावरों ने पहले धारदार हथियार...

पेशी के लिए आए युवक का कत्ल, हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से गोदा; फिर मारी गोली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे शहर में उस वक्त सनसनी और दहशत फैल गई, जब अदालत में कानूनी कार्यवाही के लिए पहुंचे एक हत्या के आरोपी की सरेआम बेरहमी से हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए हमलावरों ने पहले युवक पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए और फिर उसे गोली मार दी। हत्या से पूरे अदालत परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मंदार मारुति किवले के रूप में हुई है। इस दिल दहला देने वाली घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मंदार मारुति किवले फुटपाथ पर लहूलुहान हालत में पड़ा दिखाई दे रहा है और दो हमलावर उस पर लगातार धारदार हथियारों से हमला करते नजर आ रहे हैं। सरेआम इस खूनी खेल को अंजाम देने के बाद हमलावर दो स्कूटरों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

मृतक मंदार मारुति किवले स्वयं हत्या के एक संगीन मामले में आरोपी था। दरअसल, पिछले साल 20 अप्रैल 2025 को पुणे के संतोषनगर कटराज इलाके में जमीन और पैसों के विवाद को लेकर शुभम सुभाष चव्हाण नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसी हत्याकांड के मामले में किवले जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि वह महज चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था और बुधवार को जब वह अपनी कानूनी कार्यवाही के सिलसिले में अदालत पहुंचा तो घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया।

शुरुआती जांच में पुलिस इस वारदात को पुरानी रंजिश और बदले की भावना से जोड़कर देख रही है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सामने आए वीडियो के आधार पर फरार हमलावरों की पहचान करने और उन्हें दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गीता कॉलोनी में आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में सुबह...

Punjab News: गायक काशीनाथ पर FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप

लुधियानाः हरियाणवी सिंगर काशीनाथ समेत 3 लोगों के खिलाफ...

Punjab News: Coffee मशीन में धमाका, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी की...

तिरुपति बालाजी मंदिर को आज 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ का मुकुट और गहने होंगे शामिल

नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर...

पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के विमान, अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर पर सफल लैंडिंग

चंडीगढ़ः भारतीय सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)...

गीता कॉलोनी में आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में सुबह भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार शाहदरा जिले...

Punjab News: गायक काशीनाथ पर FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप

लुधियानाः हरियाणवी सिंगर काशीनाथ समेत 3 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गायक पर धार्मिक भावनाएं...

Punjab News: Coffee मशीन में धमाका, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली से पहले एक बड़ा हादसा हो गया। रैली के...

तिरुपति बालाजी मंदिर को आज 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ का मुकुट और गहने होंगे शामिल

नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में 26 नवंबर को एक ऐसा महादान...