.
Baddiविश्व रेबीज दिवस पर आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए ऑपरेशन थिएटर...

विश्व रेबीज दिवस पर आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए ऑपरेशन थिएटर शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पहले दिन 6 कुत्तों का ऑपरेशन, 200 से अधिक का टीकाकरण

बद्दी,सचिन बैंसल: विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर नगर निगम बद्दी ने आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण और रेबीज से बचाव के लिए नसबंदी अभियान की शुरुआत की। सोमवार को नगर निगम के साथ लगते वेटरिनरी अस्पताल में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए तैयार किए गए ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल ने किया। अभियान के पहले दिन 6 आवारा कुत्तों का सफल ऑपरेशन किया गया।

विश्व रेबीज दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में निगम अधिकारियों और पशु चिकित्सा विभाग से जुड़े कर्मचारियों की मौजूदगी में अभियान की शुरुआत की गई। निगम की ओर से नसबंदी के साथ आवारा कुत्तों के टीकाकरण और ऑपरेशन के बाद उनकी सुरक्षित देखभाल की व्यवस्था भी की गई है।

छह पिंजरों में होगी ऑपरेशन के बाद देखभाल

नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल ने बताया कि नसबंदी अभियान लगातार जारी रहेगा। ऑपरेशन के बाद कुत्तों को सुरक्षित रखने के लिए निगम कार्य परिसर में स्थित दो बड़ी दुकानों में छह पिंजरे तैयार किए गए हैं। नसबंदी के बाद कुत्तों को निर्धारित अवधि तक इन पिंजरों में रखा जाएगा। स्वस्थ होने के बाद उन्हें निर्धारित स्थानों पर छोड़ दिया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार भविष्य में अन्य स्थानों पर भी ऐसी व्यवस्था की जाएगी।

200 से अधिक कुत्तों का टीकाकरण

आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में अब तक 200 से अधिक आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण अभियान भी आगे लगातार जारी रहेगा। नसबंदी और टीकाकरण के माध्यम से आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के साथ रेबीज से बचाव और लोगों की सुरक्षा पर जोर दिया जा रहा है।

चार वार्डों में बने फीडिंग स्टेशन

आवारा कुत्तों के लिए भोजन की व्यवस्था को लेकर निगम ने चार वार्डों में फीडिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। अब सभी 15 वार्डों में फीडिंग स्टेशन बनाने की तैयारी है। इसके लिए अन्य वार्डों में भी उपयुक्त स्थान चिह्नित किए जाएंगे। आयुक्त विवेक चंदेल ने शहरवासियों से अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और ऑपरेशन के बाद उनकी सुरक्षित देखभाल की व्यवस्था की जा रही है।

अभियान को चरणबद्ध तरीके से निगम के सभी 15 वार्डों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम के अंकुश चोपड़ा, एकता, योगेश्वर नेगी और विनोद पाल सहित पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर रोष रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का हाईवे पर फुका पुतला,...

LPU Student Protest: प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल का आया बयान, प्लेसमेंट हुई कैंसिल, देखें वीडियो

जालंधरः फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए...

Punjab News: पहलवान सत्ती हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

वारदात में इस्तेमाल की गई विदेशी पिस्तौल बरामद मोहालीः सहर...

कुत्ते के काटने पर लापरवाही न बरतें, तुरंत लें उपचार- डॉ अंजलि

विश्व रेबीज दिवस पर थाना स्कूल में विद्यार्थियों को...

कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर रोष रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का हाईवे पर फुका पुतला, जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन ऊना,सुशील पंडित:...

LPU Student Protest: प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल का आया बयान, प्लेसमेंट हुई कैंसिल, देखें वीडियो

जालंधरः फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए बवाल के 22 घंटे बाद सीनियर मैनेजमेंट सामने आई है।...

Punjab News: पहलवान सत्ती हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

वारदात में इस्तेमाल की गई विदेशी पिस्तौल बरामद मोहालीः सहर के गांव पड़ौल में 24 सितंबर को हुई पहलवान सत्ती...

कुत्ते के काटने पर लापरवाही न बरतें, तुरंत लें उपचार- डॉ अंजलि

विश्व रेबीज दिवस पर थाना स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक बद्दी,सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना में विश्व...