.
Punjab Govtपंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को उनके...

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा के फूल अर्पित किए। विधानसभा स्पीकर ने कहा कि भारत को क्रूर ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन की बेड़ियों से मुक्त करवाने के लिए शहीद भगत सिंह द्वारा दिया गया महान बलिदान मानव इतिहास में अतुलनीय है।

नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करते हुए विधानसभा स्पीकर ने कहा कि शहीद भगत सिंह की दूरदर्शी सोच और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रकाश-पुंज का कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय नायक को सच्ची श्रद्धांजलि सामाजिक न्याय, समानता और देश के सर्वांगीण विकास के लिए निस्वार्थ सेवा जैसे उनके मूल आदर्शों को अपनाकर ही दी जा सकती है।

इस महान शहीद के नेतृत्व में लड़े गए स्वतंत्रता के ऐतिहासिक संघर्ष को याद करते हुए विधानसभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि, “शहीद-ए-आज़म भगत सिंह ने केवल विदेशी शासन से स्वतंत्रता के लिए ही संघर्ष नहीं किया, बल्कि उन्होंने शोषण और अत्याचार से मुक्त एक समानतापूर्ण समाज की कल्पना भी की थी। फांसी के तख्ते के सामने उनकी निर्भीकता ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी और पूरे देश में स्वतंत्रता की ऐसी ज्योति प्रज्वलित की, जो कभी बुझ नहीं सकी। उनके दिखाए मार्ग पर चलना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

LPU Student Protest: प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल का आया बयान, प्लेसमेंट हुई कैंसिल, देखें वीडियो

जालंधरः फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए...

Punjab News: पहलवान सत्ती हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

वारदात में इस्तेमाल की गई विदेशी पिस्तौल बरामद मोहालीः सहर...

कुत्ते के काटने पर लापरवाही न बरतें, तुरंत लें उपचार- डॉ अंजलि

विश्व रेबीज दिवस पर थाना स्कूल में विद्यार्थियों को...

विश्व रेबीज दिवस पर आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए ऑपरेशन थिएटर शुरू

पहले दिन 6 कुत्तों का ऑपरेशन, 200 से अधिक...

DC जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा

पीड़ितों को समयबद्ध न्याय और राहत दिलाने पर जोर ऊना,सुशील...

LPU Student Protest: प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल का आया बयान, प्लेसमेंट हुई कैंसिल, देखें वीडियो

जालंधरः फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए बवाल के 22 घंटे बाद सीनियर मैनेजमेंट सामने आई है।...

Punjab News: पहलवान सत्ती हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

वारदात में इस्तेमाल की गई विदेशी पिस्तौल बरामद मोहालीः सहर के गांव पड़ौल में 24 सितंबर को हुई पहलवान सत्ती...

कुत्ते के काटने पर लापरवाही न बरतें, तुरंत लें उपचार- डॉ अंजलि

विश्व रेबीज दिवस पर थाना स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक बद्दी,सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना में विश्व...

विश्व रेबीज दिवस पर आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए ऑपरेशन थिएटर शुरू

पहले दिन 6 कुत्तों का ऑपरेशन, 200 से अधिक का टीकाकरण बद्दी,सचिन बैंसल: विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर नगर...