.
Baddiविश्व रैबीज दिवस पर रावमा पाठशाला थाना स्कूल में 28 को लगेगी...

विश्व रैबीज दिवस पर रावमा पाठशाला थाना स्कूल में 28 को लगेगी कार्यशाला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुत्ते के काटने पर तुरंत घाव को 15 मिनट तक साबुन-पानी से धोएं, वैटनरी डाक्टर अंजलि ने दी सलाह

बददी,सचिन बैंसल: विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर डा अजंलि नेगी ने नालागढ़ सकूल में छात्रों को जागरुक किया। उन्होने स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को रेबीज से बचाव और कुत्ते के काटने के बाद बरती जाने वाली सावधानियों संबंधी विस्तार से बताया। पशु चिकित्सक डॉ. अंजलि नेगी ने जिलावासियों से अपील की कि जानवर के काटने या खरोंच लगने की स्थिति में तुरंत उपचार करवाएं। उन्होंने बताया कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय पर उचित उपचार और टीकाकरण से इससे बचाव संभव है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि कुत्ते या किसी अन्य जानवर के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए।

इसके बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर एंटी-रेबीज टीकाकरण करवाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन भी लगवाया जाना चाहिए। पालतू कुत्तों और बिल्लियों का समय पर रेबीज टीकाकरण करवाने की भी अपील की गई। डा. नेगी ने लोगों को सलाह दी कि जानवर के काटने पर घबराएं नहीं और घाव पर मिर्च, हल्दी, तेल, मिट्टी या किसी अन्य घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल न करें। एंटी-रेबीज टीकाकरण के लिए देरी न करें और डॉक्टर की सलाह के बिना टीका बंद न करें। वहीं, संदिग्ध रेबीज वाले जानवर को खुद पकड़ने या छेड़ने से भी बचें।

कल लगेगी कार्यशाला

साेमवार 28 सितंबर को विश्व रैबीज दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना में हिमालया जनकल्याण समिति द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा अंजलि नेगी छात्रों को रैबीज की बीमारी और उससे संबधित एहतियात बारे महत्वपूर्ण जानकारियां देंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

LPU के छात्रों ने जमकर की गुंडागर्दी, मीडिया पर किया हमला, देखें वीडियो

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात से...

ज्ञानेश कुमार एवं केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कल

ऊना,सुशील पंडित: जिला कांग्रेस कमेटी ऊना द्वारा चुनाव आयोग...

सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर वीर जवानों को नमन

युवाओं से नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में...

LPU के छात्रों ने की पत्थरबाजी, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

गाड़ियों को लगाई आग, जमकर हुई तोड़फोड़ जालंधर: लवली प्रोफेशनल...

LPU के छात्रों ने जमकर की गुंडागर्दी, मीडिया पर किया हमला, देखें वीडियो

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात से शुरू हुआ हंगामा अभी भी जारी है। जहां, हजारों छात्र...

ज्ञानेश कुमार एवं केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कल

ऊना,सुशील पंडित: जिला कांग्रेस कमेटी ऊना द्वारा चुनाव आयोग एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तथा केंद्र...

Punjab News: व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर झुलसा, देखें वीडियो  

लुधियानाः जिले के कोट मंगल इलाके से एक व्यक्ति द्वारा खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश करने का...

सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर वीर जवानों को नमन

युवाओं से नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान : जयराम ठाकुर ऊना/शिमला,सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री और...