.
Baddiकुत्ते के काटने पर लापरवाही न बरतें, तुरंत लें उपचार- डॉ अंजलि

कुत्ते के काटने पर लापरवाही न बरतें, तुरंत लें उपचार- डॉ अंजलि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विश्व रेबीज दिवस पर थाना स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक

बद्दी,सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना में विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पशु चिकित्सक डॉ. अंजलि नेगी ने विद्यार्थियों को रेबीज बीमारी के कारण, बचाव के उपाय तथा कुत्ते या किसी संक्रमित पशु के काटने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुत्ते के काटने को मामूली घटना समझकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। ऐसी स्थिति में तत्काल आवश्यक उपचार लेना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को रेबीज से बचाव के प्रति जागरूक रहने के साथ यह जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम में हिमालयन जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रनेश राणा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा खेलकूद और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम लाल ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए उनका आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रेबीज से बचाव और पशु के काटने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित जानकारी हासिल की। इस अवसर पर प्राथमिक विंग की एचटी रचना कुमारी सहित गुरबचन सिंह, सुरेश कुमार, दलवीर सिंह, सरवन कुमार और आशा देवी तथा वरिष्ठ माध्यमिक विंग से सुजाता, चेतना काजला, प्रीतिका, नलिनी, ममता शर्मा, सरिता शर्मा, सीमा, राजेश कुमारी और हेत राम सहित शिक्षक मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर रोष रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का हाईवे पर फुका पुतला,...

LPU Student Protest: प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल का आया बयान, प्लेसमेंट हुई कैंसिल, देखें वीडियो

जालंधरः फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए...

Punjab News: पहलवान सत्ती हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

वारदात में इस्तेमाल की गई विदेशी पिस्तौल बरामद मोहालीः सहर...

विश्व रेबीज दिवस पर आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए ऑपरेशन थिएटर शुरू

पहले दिन 6 कुत्तों का ऑपरेशन, 200 से अधिक...

कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर रोष रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का हाईवे पर फुका पुतला, जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन ऊना,सुशील पंडित:...

LPU Student Protest: प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल का आया बयान, प्लेसमेंट हुई कैंसिल, देखें वीडियो

जालंधरः फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए बवाल के 22 घंटे बाद सीनियर मैनेजमेंट सामने आई है।...

Punjab News: पहलवान सत्ती हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

वारदात में इस्तेमाल की गई विदेशी पिस्तौल बरामद मोहालीः सहर के गांव पड़ौल में 24 सितंबर को हुई पहलवान सत्ती...

विश्व रेबीज दिवस पर आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए ऑपरेशन थिएटर शुरू

पहले दिन 6 कुत्तों का ऑपरेशन, 200 से अधिक का टीकाकरण बद्दी,सचिन बैंसल: विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर नगर...