जालंधरः फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए बवाल के 22 घंटे बाद सीनियर मैनेजमेंट सामने आई है। जहां, यूनिवर्सिटी की प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल ने 7 मिनट का वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि LPU मैनेजमेंट और स्टूडेंट्स के बीच फैमिली की तरह भरोसा है। जो हुआ बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। कभी इसके बारे में सोचा नहीं था। स्टूडेंट्स के पास कई चैनल हैं, फिर भी वह ऐसा फील कर रहे थे तो हमारे पास क्यों नहीं आए।
उन्होंने सिर्फ अफवाहों पर भरोसा कर लिया। मैं बहुत हर्ट फील कर रही हूं। इसके बाद ये सब कर दिया। इसके बीच में कुछ आउटसाइडर्स आ गया। इसके बाद उन्होंने कैंपस में दुकानें लूट लीं। हमें सोशल मीडिया को ब्लाइंडली फॉलो नहीं करना चाहिए।
रश्मि मित्तल ने कहा कि जिन्होंने चोरी की है, उन पर एक्शन होना चाहिए। पुलिस कार्रवाई कर रही है। मैं सभी स्टूडेंट्स को अपील करना चाहती हूं कि कंपनी ने प्लेसमेंट के लिए आना था, अब उसे पोस्टपोन करना पड़ेगा। ये सब नहीं होना चाहिए था। हम लोग साथ में चलकर इसे चेक कर सकते हैं।
आपको बतादें, कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन को लेकर मामला गरमया हुआ है। वहीं आज डीजीपी गौरव यादव खुद एलपीयूू में जायजा लेने के पहुंचे और सख्त निर्देश जारी किए है। वहीं मॉल में लूट की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ युवकों के चेहरे भी दिखाई दे रहे है और कुछ युवकों ने मास्क पहना हुआ है। आज स्टूडेंट की लवली मैनेजमेंट और पुलिस के साथ मीटिंग हुई।
जिसके बाद फगवाड़ा एसपी मेजर सिंह ने बताया कि छात्रों के मुद्दों को लेकर उनकी मैनेजमेंट के साथ मीटिंग हुई। इससे पहले छात्रों के साथ उनकी मीटिंग हुई, जिसमें छात्रों को लिखित में मुद्दे देने के लिए कहा गया। इस दौरान छात्रों ने कुछ समय मांगा है और कहा है कि देर रात कमेटी बनाई गई है और वह कुछ समय तक मुद्दों को लेकर जानकारी दें देंगे। एसपी ने कहाकि दो दिन से मामला गरमाया हुआ है। ऐसे में मैनेजमेंट ने भी आश्वासन दिया है कि स्टूडेंट की जायजा मांगो को पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस दौरान स्टूडेंट्स की कुछ छोटी डिमांड थी, जिसमें लड़कियों ने कहाकि युवा लड़कों को देर रात 11 बजे से बाहर घूमने की इजाजत है, लेकिन लड़कियों को शाम 7 बजे के बाद बाहर नहीं आने दिया जाता।
ऐसे में उन्हें भी बराबर अधिकार मिलना चाहिए। इस दौरान बिजली औऱ पलबंर कर्मियों के साथ लेडिज स्टाफ की कर्मी होनी चाहिए। ऐसे में मैनेजमेंट ने मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया है। मैनेजमेंट के अनुसार महिला वार्डन को बिजली औऱ पलबंर कर्मियों के साथ भेजा जाता है और ठीक होने के बाद ही वह हॉस्टल के कमरे से वापिस आती है। वहीं शरारती अंनसरों के राउंडअप किए जाने को लेकर कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है और अन्य वीडियों की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही उनके द्वारा कार्रवाई की जाएगी।