HomeHimachalUnaराहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज...

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज गौतम की अध्यक्षता में कुष्ठ आश्रम में फल वितरित किए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित कर सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया। कमेटी के अध्यक्ष देशराज गौतम की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम लाल सिंगी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर रोगियों के बीच फल वितरित किए तथा उनके स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम ने कहा कि राहुल गांधी देश के उन नेताओं में शामिल हैं जो लगातार जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा के भीतर और बाहर आम लोगों की आवाज बनकर कार्य कर रहे हैं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर मजबूती के साथ अपनी बात रखते हैं। देशराज गौतम ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राहुल गांधी देश का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री बनेंगे और देश को विकास तथा प्रगति की नई दिशा देंगे। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सेवा को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पराशर, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्रिहोत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सीमा सहोड़, कामरेड जगतराम, सतेंद्र शुक्ला, प्रवीण दुआ, गुलशन, सुभाष फौजी, शिव सहोड़, पंकज, अनिल गौतम व सुरेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -