Himachal Govt
Haryana Govt17 सितंबर की शाम विकास की रोशनी में दिखेगा हरियाणा का नया...

17 सितंबर की शाम विकास की रोशनी में दिखेगा हरियाणा का नया रूप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: 17 सितंबर की शाम हरियाणा में विकास कार्यों पर दीयों की रोशनी नजर आएगी। प्रदेश में पिछले 12 वर्षों के दौरान तैयार की गई नई विकास संरचनाओं को इस विशेष आयोजन का केंद्र बनाया जाएगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विभाग से जुड़ी इन संरचनाओं पर मिट्टी के दीये जलाकर सेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति आशीर्वाद का भाव व्यक्त किया जाएगा।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) मंत्री रणबीर गंगवा ने दोनों विभागों के अधिकारियों को इस आयोजन की तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। 17 सितंबर की शाम प्रदेशभर में ऐसी सभी प्रमुख नई विकास संरचनाओं को चिन्हित कर वहां बड़ी संख्या में मिट्टी के दीये सरसों के तेल से जलाए जाएं।

इसमें केवल एक-दो तरह के निर्माण कार्य नहीं, बल्कि नए भवन, राउंडअबाउट, अस्पताल, वाटर वर्क्स, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), सड़कें, पुल और फ्लाईओवर सहित विभिन्न नई विकास संरचनाएं शामिल होंगी। विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे स्थान चिन्हित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

7 अक्टूबर से जुड़ा है सेवा संकल्प अभियान

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि यह आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है। 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी अवसर को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश ने सेवा और विकास को नई दिशा दी है। हरियाणा भी इसी भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। 17 सितंबर को विकास कार्यों पर जलने वाले ये दीये इसी सेवा, विकास और जनकल्याण के संकल्प के प्रतीक होंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना हिमाचल सरकार ने सुरक्षित किए 2000 करोड़ रुपये

शिमला: किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना की परिकल्पना को साकार करने...

सिद्ध चलेहड़ में ओवरटेक करते समय कार का शीशा स्कूटी से टकराया, मां-बेटा घायल

ऊना,सुशील पंडित: अंब क्षेत्र के सिद्ध चलेहड़ में एक...

Punjab News: ताये ने भतीजे का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जीरा के पास मंसूरवाल कलां गांव से एक...

Punjab News:  लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का कूड़े के ढेर से मिला शव, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके से एक महिला का...

LPU के Students ने मनाया Engineers Day

जालंधर (Ens): एलपीयू में इंजीनियर्स डे पर, इस बात...

किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना हिमाचल सरकार ने सुरक्षित किए 2000 करोड़ रुपये

शिमला: किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नई दिल्ली में हिमाचल...

सिद्ध चलेहड़ में ओवरटेक करते समय कार का शीशा स्कूटी से टकराया, मां-बेटा घायल

ऊना,सुशील पंडित: अंब क्षेत्र के सिद्ध चलेहड़ में एक कार द्वारा स्कूटी को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हो...

Punjab News: ताये ने भतीजे का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जीरा के पास मंसूरवाल कलां गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां जमीनी...

Punjab News:  लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का कूड़े के ढेर से मिला शव, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके से एक महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा...