Himachal Govt
Nationalघर के सेप्टिक टैंक में मिला नवविवाहिता का शव, शादी के 2...

घर के सेप्टिक टैंक में मिला नवविवाहिता का शव, शादी के 2 महीने बाद से ही थी लापता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कवर्धाः नवविवाहिता की लाश घर के सेप्टिक टैंक में मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। तेज बदबू आने पर परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ था, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। नवविवाहिता की पहचान कामिनी निषाद के रूप में हुई है। उसने बांधाटोला गांव के रहने वाले भोजराज पटेल से 6 महीने पहले लव मैरिज की थी। शादी के 2 महीने बाद से ही वह लापता थी। ग्रामीणों ने ससुर जहर पटेल पर हत्या की आशंका जताई। पुलिस ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी मुताबिक, कामिनी निषाद और भोजराज पटेल एक-दूसरे को पसंद करते थे। उन्होंने शादी करने का फैसला किया। जुलाई 2025 को दोनों ने शादी की, जिसके बाद कामिनी भोजराज के घर पर रहने लगी, लेकिन इस शादी से भोजराज के परिवार वाले नाराज थे। शादी के 2 महीने बाद यानी सितंबर में कामिनी अचानक घर से गायब हो गई। पति अपने स्तर पर उसे तलाशता रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

आखिरकार उसने 7 नवंबर को थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। वीरवार को सेप्टिक टैंक से अचानक तेज बदबू आने लगी। जो कि दूर-दूर तक फैल गई। ऐसे में मौके पर परिवार के सदस्य और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। सेप्टिक टैंक की जांच की गई। जांच के दौरान सेप्टिक टैंक में लाश मिली। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव डिकंपोज होना शुरू हो गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों ने मृतिका के ससुर पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: जमीन की खुदाई में निकले चांदी के सिक्के, मची हलचल, देखें वीडियो

मोहालीः ऐतिहासिक और प्राचीन गांव घड़ूंआं में मंगलवार को...

Punjab News: महिला ने बच्चों सहित लगाई नहर में छलांग, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः दुगरी इलाके में जहां ससुराल वालों की प्रताड़ना...

घरेलू शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्‍स और निफ्टी में आया उछाल

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को सकारात्मक...

Jalandhar News: महिला और बच्ची को कुचलकर स्कॉर्पियो चालक फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मुस्लिम कॉलोनी इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो...

Punjab News: जमीन की खुदाई में निकले चांदी के सिक्के, मची हलचल, देखें वीडियो

मोहालीः ऐतिहासिक और प्राचीन गांव घड़ूंआं में मंगलवार को उस समय भारी सनसनी फैल गई, जब विकास कार्य के...

Punjab News: महिला ने बच्चों सहित लगाई नहर में छलांग, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः दुगरी इलाके में जहां ससुराल वालों की प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर एक महिला ने अपने दो...

घरेलू शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्‍स और निफ्टी में आया उछाल

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक...

Punjab News: बस स्टैंड के पास दुकान को लेकर विवाद, दो पक्षों ने मालिकाना हक का किया दावा, देखें वीडियो

अमृतसरः बस स्टैंड के पास स्थित शहीद भगत सिंह मार्केट जिसे IDH मार्केट भी कहा जाता है, उसमें एक...