Himachal Govt
Nationalबुलेट सवार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 सैकेंड में उजड़ गई...

बुलेट सवार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 सैकेंड में उजड़ गई जिंदगी, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुजफ्फरनगरः दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर रफ्तार का एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। पुरकाजी के फलौदा कट पर महज 3 सेकंड के भीतर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुलेट सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, 20 अगस्त की रात बरला गांव निवासी जावेद बुलेट से फलौदा कट पर हाईवे पार कर रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इसी दौरान हरिद्वार की तरफ से तेज गति से स्कॉर्पियो कार आई। जावेद जैसे ही बाइक लेकर सड़क पार करने के लिए आगे बढ़े, स्कॉर्पियो ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि जावेद को संभलने तक का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि पूरी घटना महज करीब तीन सेकंड में घट गई। फलौदा कट के पास लगे नगर पंचायत के सीसीटीवी कैमरे में दुर्घटना का पूरा दृश्य कैद हो गया।

फुटेज में दिखाई देता है कि जावेद बुलेट लेकर सड़क पार करने के लिए आगे बढ़ते हैं और उसी वक्त हरिद्वार की ओर से आ रही स्कॉर्पियो बाइक से टकरा जाती है। टक्कर के बाद जावेद दूर जा गिरते हैं। हादसे के बाद यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया और तेजी से वायरल होने लगा। घटना ने हाईवे पर कट और तिराहों से गुजरते समय सावधानी बरतने की जरूरत को फिर सामने ला दिया है। हादसे में जावेद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण कट और तिराहों पर सड़क पार करना बेहद जोखिम भरा हो जाता है। ऐसे स्थानों पर वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने और आसपास देखकर आगे बढ़ने की जरूरत है। हादसे के बाद पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिर फारूकी ने वीडियो जारी कर लोगों से सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी कट, तिराहे या चौराहे पर पहुंचने पर वाहन को कुछ सेकंड रोककर दाएं-बाएं और आगे-पीछे देखकर ही आगे बढ़ना चाहिए। उनका कहना है कि कुछ सेकंड की सावधानी किसी की जिंदगी बचा सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और तेज रफ्तार से बचने की भी अपील की। अध्यक्ष ने कहा कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: BJP नेता अक्षय ने हजार बहनों से बंधवाई राखी, महिलाओं में भारी उत्साह, देखें वीडियो

अमृतसरः नॉर्थ विधानसभा हलके में भाजपा नेता अक्षय शर्मा...

कृषि एवं किसान कल्याण श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में कैथल में हुई अहम बैठक

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

Punjab News: राम रहीम को पैरोल मिलने और बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर SGPC सदस्य मंजीत का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः एसजीपीसी दफ्तर के ठीक नजदीक श्रीमणि गुरुद्वारा प्रबंधक...

लोगों में मची Expiry Chocolate-Toffee को लूटने की होड़, देखें वीडियो

लखनऊ: फ्री की चीजें देखकर अक्सर लोग उन्हें लूटने...

Punjab News: BJP नेता अक्षय ने हजार बहनों से बंधवाई राखी, महिलाओं में भारी उत्साह, देखें वीडियो

अमृतसरः नॉर्थ विधानसभा हलके में भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज बहनों से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया।...

कृषि एवं किसान कल्याण श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में कैथल में हुई अहम बैठक

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में कैथल में जिला कष्ट निवारण...

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कर्मचारियों को दिए रिकवरी के निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी में नियमों को ताक...

Punjab News: राम रहीम को पैरोल मिलने और बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर SGPC सदस्य मंजीत का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः एसजीपीसी दफ्तर के ठीक नजदीक श्रीमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भाई मनजीत सिंह ने बंंदी सिंहों की...