Himachal Govt
Nationalभीषण हादसाः लोहे की रॉड से लदे कंटेनर में घुसी ट्रैवल बस,...

भीषण हादसाः लोहे की रॉड से लदे कंटेनर में घुसी ट्रैवल बस, 5 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सूर्यापेटः तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में द्वाराकुंटा के पास कोडाड मंडल में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद से एलुरु जा रही एक निजी ट्रैवल बस पीछे से लोहे की छड़ों से लदे कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कंटेनर निकली लोहे की भारी-भरकम रॉड बस का अगला हिस्सा और शीशा तोड़ते हुए यात्रियों की सीटों तक अंदर घुस गईं। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को तत्काल आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। टक्कर के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री उसके अंदर फंस गए। बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात को सामान्य करने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस कंटेनर में पीछे से टकराई, जिसके बाद लोहे की छड़ों के बस में घुसने से हादसा और भी भयावह हो गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 44.5 किलो हेरोइन और 3 किलो आइस ड्रग बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः काउंटर इंटेलिजेंस ने बीएसएफ के साथ मिलकर...

Jalandhar News: लेक्चरर नेहा के केस में जांच अधिकारी सस्पेंड, SHO का तबादला, महिला गिरफ्तार

आरोपी उमंग बस्सी की गर्लफ्रेंड के पति का खुलासा,...

Punjab News: जमीन की खुदाई में निकले चांदी के सिक्के, मची हलचल, देखें वीडियो

मोहालीः ऐतिहासिक और प्राचीन गांव घड़ूंआं में मंगलवार को...

Punjab News: महिला ने बच्चों सहित लगाई नहर में छलांग, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः दुगरी इलाके में जहां ससुराल वालों की प्रताड़ना...

घरेलू शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्‍स और निफ्टी में आया उछाल

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को सकारात्मक...

Punjab News: 44.5 किलो हेरोइन और 3 किलो आइस ड्रग बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः काउंटर इंटेलिजेंस ने बीएसएफ के साथ मिलकर एक ज्वाइंट ऑपरेशन में सीमा पार से नशीले पदार्थों की...

Jalandhar News: लेक्चरर नेहा के केस में जांच अधिकारी सस्पेंड, SHO का तबादला, महिला गिरफ्तार

आरोपी उमंग बस्सी की गर्लफ्रेंड के पति का खुलासा, 206 पन्नों की मिली वॉट्सऐप चैट जालंधर, ENS: करतारपुर की लेक्चरर...

Punjab News: जमीन की खुदाई में निकले चांदी के सिक्के, मची हलचल, देखें वीडियो

मोहालीः ऐतिहासिक और प्राचीन गांव घड़ूंआं में मंगलवार को उस समय भारी सनसनी फैल गई, जब विकास कार्य के...

Punjab News: महिला ने बच्चों सहित लगाई नहर में छलांग, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः दुगरी इलाके में जहां ससुराल वालों की प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर एक महिला ने अपने दो...