लखनऊ: फ्री की चीजें देखकर अक्सर लोग उन्हें लूटने की होड़ में पड़ जाते हैं। अब इसी के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें लोग रास्ते में एक्सपायर्ड चॉकलेट और टोफियों को लूटने में लगे हुए हैं। यह वीडियो कानपूर का है। वीडियो में लोगों को जितनी भी टोफियां और चॉकलेट मिल रही है वो सारे अपने साथ लेते हुए दिख रहे हैं। एक शख्स तो वीडियो में ऐसा दिख रहा है जो पूरा कार्टन ही उठाकर ले गया। इस घटना के बाद लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
रंग-बिरंगे रैपर्स देख लूटने लगे लोग
यह अजीब घटना कानपूर का है। कानपूर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित लोहिया चौराहे के पास की है। फर्टिलाइजर फैक्ट्री के पास में हाईवे से गुजरने वाली सड़क के पास किसी फैक्ट्री ने अपनी एक्सपायर हो गई टॉफियो और चॉकलेट का पूरा स्टॉक ही फेंक दिया था। इसके बाद वहां पर गुजर रहे राहगीरों ने जैसे ही रंग-बिरंगे रैपर्स और चॉकलेट देखी तो सभी वहां उन्हें उठाने लग गए।
खराब चॉकलेट उठाकर ले गए लोग
पहले एक-दो लोगों ने रुककर चॉकलेट उठानी शुरु कर दी है। देखते ही देखते वहां पर पूरी भीड़ जमा हो गई है। सड़क किनारे ऐसा नजारा देखकर सभी लोग बोले जैसे कोई मेला लगा हो। राहगीरों के बीच में टॉफी और चॉकलेट को लूटने की ऐसी होड़ लग गई कि उन्होंने ये भी नहीं सोचा कि यह एक्सपायर्ड है।
फैक्ट्री की लापरवाही हुई उजागर
इस पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर लोग फैक्ट्री की लापरवाही मान रहे हैं। नियम यह कहता है कि यदि कोई भी खाद्य पदार्थ या कंपनी का स्टॉक एक्सपायर हो जाता है। ऐसे में उनका कहना है कि इसको पहले ही फेंक देना चाहिए। वहीं यहां पर एक्सपायर्ड, टोफियां फेंकी गई हैं वहां पर कोई खुला रोड़ नहीं बल्कि सड़क का किनारा है। ऐसे में इस तरह का खुला माल सड़क पर फेंकना पर्यावरण के लिए भी खतरनाक है।
सख्त कार्रवाई की उठी मांग
वहीं सोशल मीडिया पर जैसे वीडियो वायरल हुआ है लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। उनका कहना है कि ऐसे एक्सपायरी माल अगर रास्ते में पड़ा होगा तो वो लोगों के लिए खतरा हो सकता है।