HomeGovernment Newsहरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों...

हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछडे वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग मंत्री कृष्ण कुमार बेदी तथा विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने आज पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड, हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड तथा हरियाणा केशकला एवं कौशल विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को विधिवत पदभार ग्रहण करवाया।

पदभार ग्रहण करने वालों में हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री ईष्वर सिंह प्लाका, उपाध्यक्ष भारत भूषण टाक और सदस्य मोहित वाल्मिकी, जितेंद्र वाल्मिकी, रेखा रानी, संजीव घारू और चंद्रप्रकाश बोस्ती, हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी, हरियाणा विमुक्त घूमंतु जाति विकास बोर्ड के अध्यक्ष जसमेर सिंह बंजारा और उपाध्यक्ष ओमपाल और हरियाणा केशकला और कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर और उपाध्यक्ष नरेश कुमार सैन शामिल रहे।

कृष्ण कुमार बेदी ने नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सेवाभाव के साथ करें। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में गरीब कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय एवं सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के वितरण में भ्रष्टाचार व्याप्त था, जबकि आज यह भत्ता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों को उनसे अनेक आशाएं और अपेक्षाएं हैं। इसलिए वे जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें। कृष्ण लाल पंवार ने धरातल से जुड़े लोगों को विभिन्न बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्हें पूर्ण विष्वास है कि नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के निदेशक अजय कुमार, हरियाणा विमुक्त घूमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विवेक पदम सिंह, प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -