Himachal Govt
Unaपंचायत समिति ऊना की बैठक आयोजित, पंचायत समिति विकास प्लान को लेकर...

पंचायत समिति ऊना की बैठक आयोजित, पंचायत समिति विकास प्लान को लेकर विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: पंचायत समिति ऊना की बैठक आज (मंगलवार) को पंचायत समिति ऊना के अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान पंचायत समिति ऊना के उपाध्यक्ष महिंदर पाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी रमनवीर चौहान, पंचायत समिति सचिव जुगल किशोर सहित पंचायत समिति के सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत समिति  सदस्यों को बीपीडीपी के अंतर्गत उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के समुचित, पारदर्शी एवं जनहित में उपयोग तथा प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों के चयन के संबंध में जानकारी दी गई।साथ ही, विशेष रूप से 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत पंचायत समिति स्तर पर तैयार की जाने वाली पंचायत समिति विकास योजना 2026-27 के संबंध में चर्चा की गई। पंचायत समिति सदस्यों से उनके संबंधित वार्डों की आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के आधार पर विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया, ताकि योजना में स्थानीय आवश्यकताओं को उचित स्थान दिया जा सके।

इसके अलावा टाईड एवं अनटाइड फंड्स के अंतर्गत अनुमन्य गतिविधियों, वार्डवार आवश्यकताओं, पेयजल, स्वच्छता, ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं, सार्वजनिक उपयोग की परिसंपत्तियों तथा अन्य स्थानीय विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर विचार किया गया। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि प्रस्तावित कार्य संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों तथा योजना को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ई – ग्रामस्वराज पर अपलोड किया जाए।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमनवीर चौहान ने सभी पंचायत समिति सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा कहा कि बीपीडीपी का उद्देश्य पंचायत समिति क्षेत्र की वास्तविक विकास आवश्यकताओं को योजना में शामिल कर सतत, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख विकास सुनिश्चित करना है।

पंचायत समिति अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बैठक में सदस्यों द्वारा उठाए गए विकास संबंधी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर लेने तथा पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रभावी योजना तैयार करने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष महिंदर पाल ने भी विकास कार्यों में जनभागीदारी एवं विभागीय समन्वय को महत्वपूर्ण बताया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात...

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आएगा: Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़: पिछले 9 खरीद सीजनों की शानदार सफलता के...

श्री विष्णु सनातन धर्म भटोली कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: स्वदेशी जागरण मंच जिला ऊना की ओर से...

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर 'सेवा संकल्प अभियान'...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात रोवर एवं रेंजर छात्राओं ने प्रतिष्ठित ‘निपुण परीक्षण’ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण...

Punjab News: ‘हमारे राम’ नाटक की टीम ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

'जीवन में मुझे जो कुछ भी मिला है, वह गुरु से मिला है':  आशुतोष राणा अमृतसरः धार्मिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना...

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आएगा: Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़: पिछले 9 खरीद सीजनों की शानदार सफलता के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों (डी.एफ.एस.सीज़.) की सराहना करते...