Himachal Govt
JalandharMeharchand Polytechnic College के Mechanical Engineering विभाग ने मनाया Engineers Day

Meharchand Polytechnic College के Mechanical Engineering विभाग ने मनाया Engineers Day

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने इंजीनियर्स दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। यह दिवस प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह की अगुवाई में मनाया गया। इस मौके पर विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों के लिए एक खास सरप्राइज क्विज आयोजित किया। मैकेनिकल विभाग के स्टाफ ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से इंजीनियरिंग से जुड़े ज्ञान और तकनीकी विषयों पर आधारित प्रशन भी पूछे।

सभी विद्यार्थियों ने इस क्विज में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करके उनका उत्साह भी बढ़ाया गया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, आत्मविश्वास और इंजीनियरिंग के प्रति रुचि को बढ़ाना था। इसके बाद विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए रिफ्रेशमेंट पार्टी भी रखी गई। इस दौरान विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल भी देखने को मिला।

प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के इस प्रयास की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों का ज्ञान और उनका आत्मविश्वास बढ़ाती है। प्रिंसिपल ने विभाग के मुख्य ऋचा अरोड़ा, विभाग के लेक्चरर प्रभु दयाल, रोहित कुमार, अमित शर्मा और सुशांत शर्मा सभी को बधाई दी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा किया गया यह आयोजन सभी विद्यार्थियों के लिए ज्ञान भरा, मनोरंजक और काफी यादगार रहा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Railway Station पर बच्ची को संभालते ट्रेन के नीचे आया पिता, मौत

जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया।...

Punjab News: रेलवे ट्रैक जाम करने से कई ट्रेन लेट, यात्रियों का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के अंतर्गत आने वाले जंडियाला गुरु के...

Punjab News: कल शुरू होगा हमारे राम कार्यक्रम का आयोजन, सेहत मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

पटियालाः प्रसिद्ध धार्मिक नाटक हमारे राम का मंचन 18...

Jalandhar के बलबीर सिंह सहित इस नेता को AAP Party ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी पंजाब ने राज्य में...

Punjab News: घर में चोरी करता चोर काबू, मोहल्ले वालों ने खंबे से बांधा, देखें वीडियो

लुधियानाः लुधियाना के एक मोहल्ले वालों ने चोर को...

Jalandhar News: Railway Station पर बच्ची को संभालते ट्रेन के नीचे आया पिता, मौत

जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बेटी को बचाने के प्रयास में चलती ट्रेन की...

Punjab News: रेलवे ट्रैक जाम करने से कई ट्रेन लेट, यात्रियों का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के अंतर्गत आने वाले जंडियाला गुरु के देवीदासपुरा रेलवे ट्रैक पर किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन...

Punjab News: कल शुरू होगा हमारे राम कार्यक्रम का आयोजन, सेहत मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

पटियालाः प्रसिद्ध धार्मिक नाटक हमारे राम का मंचन 18 और 19 सितंबर 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजीव...

Jalandhar के बलबीर सिंह सहित इस नेता को AAP Party ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी पंजाब ने राज्य में अपने संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...