Girl in a jacket
HomeHimachalबरनोह में विवाहिता ने पंखे से लटककर दी जान

बरनोह में विवाहिता ने पंखे से लटककर दी जान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : जिला मुख्यालय के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत बरनोह में एक विवाहिता ने पंखे से लटककर जान दे दी। विवाहिता अपने पीछे छह माह की बच्ची को  छोड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरनोह पंचायत के वार्ड एक में 21 वर्षीय महक पत्नी सलमान खान ने वीरवार दोपहर अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। जिस समय यह घटना हुई उस समय वह अपने पति के साथ अकेली घर पर थी। सलमान के परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में उपचार के लिए गए हुए थे। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद महक अपने कमरे में चली गई और कमरे की कुंडी लगा ली।

उसके पति ने महक से कमरा खोलने के लिए कहा लेकिन उसने उसकी बात नहीं मानी। सलमान ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि जब बार बार आवाज़ देने पर उसकी पत्नी ने कमरा नहीं खोला तो उसने फोन कॉल करके पत्नी से संपर्क करना चाहा, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर घर का दरवाजा तोड़ दिया। भीतर देखा तो महक पंखे से लटक रही थी। सलमान अपने पिता के साथ घर में ही पशुपालन डेयरी में हाथ बंटाता था। इसके बाद पंचायत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां महक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। महक के मायके उड़ीसा में हैं, लेकिन उसकी एक बहन जो जिला के ही किसी स्थान पर रहती है उसको भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने फिलहाल सभी पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -