नई दिल्ली: दम घुटने से एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। ठंड से बचने के लिए ये लोग अंगीठी जलाकर कमरे में सो गए थे। इस दौरान कमरे में धुआं भरता गया। इसके बाद परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा और शवों को अपने कब्ज़े में लिया।

बताया जा रहा है की यह घटना आउटर नॉर्थ दिल्ली के खेड़ा इलाके की है। यहां घर में 4 लोगों की लाश मिली है। इनमें पति-पत्नी और 2 बच्चे शामिल है। पुलिस का कहना है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे में अंगीठी जली हुई थी। इस घटना में जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनमें एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 8 साल है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
