लुधियाना : देर रात अमर पुरा के इस्लाम गंज में कुछ युवकों में आपसी झड़प हो गई। पड़ोसी युवक उनकी लड़ाई छुड़ाने गए तो झगड़ा कर रहे युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों भाइयों के करीब 5 इंच तक चाकू पीठ में घोंपा गया है। वारदात करके भाग रहे बदमाशों ने गली में एक अन्य जगह लोहड़ी जला कर बैठे लोगों की आग पर बाइक चढ़ा दी। लोगों ने जब विरोध किया तो बाइक सवार युवकों ने अपने साथी बुलाकर लोहड़ी सेक रहे लोगों पर ईंट-पत्थर और बोतलें बरसाई। हमलावरों का आतंक देख लोगों ने घरों में छिप कर जान बचाई।
दोनों घायल भाइयों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देख उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार इस्लाम गंज इलाके में रहने वाला कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। उन लोगों को हीरा सिंह नामक युवक समझाने आया, तो युवकों ने उसकी पीठ कर चाकू से हमला कर दिया, जिससे हीरा सिंह घायल हो गया। उसका चचेरा भाई चरणप्रीत सिंह उर्फ कालू उसके बीच-बचाव करने पहुंचा, तो उस भी बदमाशों ने हमला कर दिया।
