.
JalandharLPU Student Protest को लेकर बलतेज पन्नू ने किया खुलासा, देखें Live

LPU Student Protest को लेकर बलतेज पन्नू ने किया खुलासा, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुए विवाद को लेकर आप पार्टी के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस ने एलपीयू में प्रदर्शनकारियों के साथ कोई बर्बरता नहीं की। पुलिस ने कील लगे डंडों का इस्तेमाल नहीं किया; बल्कि, उन्होंने छात्रों को अपने बच्चों की तरह समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश की। पंजाब पुलिस ने स्थिति को पेशेवर तरीके से संभाला और पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले में राजनीति कर रहा है। एलपीयू में दूसरे राज्यों से छात्र पढ़ने के लिए आते है और उन्हें पता है कि पंजाब सुरक्षित राज्य है।

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से पढ़ने के लिए आते छात्रों में पंजाब पहले नंबर पर है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कशमीर की लड़कियां नर्सिंग की पढ़ाई पंजाब में अधिक मात्रा में करती है। पन्नू ने कहाकि कई यूनिवर्सिटी में 60 से 70 फीसदी लड़कियां जम्मू-कशमीर से आती है। इसी के साथ अन्य राज्यों के छात्र भी पंजाब में पढ़ने के लिए आते है। पंजाब पढ़ाई की हब माना जाता है। पन्नू ने चितकारा यूनिवर्सिटी सहित अन्य यूनिवर्सिटी का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब सेफ राज्य होने के कारण परिजन बच्चों को पढ़ने के लिए पंजाब भेजते है।

पन्नू ने चितकारा और लवली यूनिवर्सिटी में हुई घटना को लेकर कहा कि पुलिस ने छात्रों से कोई गलत व्यवहार नहीं किया, बल्कि छात्रों की बातों को पुलिस अधिकारियों ने शांतिमय ढंग सुना और समस्या को लेकर मैनेजमेंट से बात की। आज भी छात्रों की मैनेजमेंट से मीटिंग करवाई गई। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज डीजीपी गौरव यादव को खुद जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। अभी एलपीयू में शांतमय माहौल है और स्थिति नियंत्रण में है। पन्नू ने विपक्ष को गिरजा का नाम देते हुए निशाना साधे। उन्होंने कहाकि विपक्ष हैरान है कि स्थिति इतनी जल्दी नियंत्रण में कैसे आ गई और दिल्ली के जंतर-मंतर की तरह छात्रों के साथ पुलिस ने व्यवहार क्यों नहीं किया।

पन्नू ने कहा कि पंजाब सरकार यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं करती, इसलिए पंजाब नंबर वन है। वहीं बाहरी छात्रों के आने पर सीनियर अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है वह कोई गलत अनंसर नहीं थे। वह फौज से संबंधित अधिकारी थे और उन्हें पुलिस ने सेफ्टी के साथ बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जांच किए बिना सुखबीर बादल सहित अन्य विरोधी नेता उस वीडियो को वायरल कर रहे है और गलत मैसेज दे रहे है। पन्नू ने कहाकि जांच को लेकर बारीकी से जांच की जा रही है और उक्त कमरे को लेकर छात्रों से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल

अबोहरः संत नगर में बीते दिन अजय कुमार पर...

Punjab News: SGPC अध्यक्ष Harjinder Dhami के घर के बाहर जत्थेबंदियों का प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

होशियारपुरः 'शिरोमणि अकाली दल (वारिस पंजाब दे)' और विभिन्न...

Punjab News: मशहूर ‘शांति की हट्टी’ पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां

तरनतारनः पट्‌टी शहर के बाजार में अज्ञात बाइक सवार...

Punjab News: Auto Repair Shop में लगी आग, चपेट मे आई मोटरसाइकिलें और एक्टिवा

लुधियाना: जिले के टिब्बा रोड पर सुबह 6 बजे...

Punjab News: बिना नंबर की स्विफ्ट कार और 12 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगाः सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई...

Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल

अबोहरः संत नगर में बीते दिन अजय कुमार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर कर...

Punjab News: SGPC अध्यक्ष Harjinder Dhami के घर के बाहर जत्थेबंदियों का प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

होशियारपुरः 'शिरोमणि अकाली दल (वारिस पंजाब दे)' और विभिन्न सिख संगठनों द्वारा होशियारपुर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी)...

Punjab News: मशहूर ‘शांति की हट्टी’ पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां

तरनतारनः पट्‌टी शहर के बाजार में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने प्रसिद्ध 'शांति की हट्टी' मिठाई की दुकान को...

Punjab News: Auto Repair Shop में लगी आग, चपेट मे आई मोटरसाइकिलें और एक्टिवा

लुधियाना: जिले के टिब्बा रोड पर सुबह 6 बजे एक ऑटो रिपेयर शॉप में आग लग गई। मरम्मत के...