.
MogaPunjab News: साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग के खाते से साढ़े 32 लाख...

Punjab News: साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग के खाते से साढ़े 32 लाख रुपये उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

FD के नाम पर 11 लाख का कर्ज भी लिया, दो साल से बंद है मोबाइल फोन

मोगाः जिले में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग के बैंक खाते से करीब साढ़े 32 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। इतना ही नहीं,  बुजुर्ग की एफडी के आधार पर करीब 11 लाख रुपये का कर्ज भी लिए जाने की जानकारी सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि खाते से डिजिटल लेन-देन ऐसे मोबाइल नंबर के जरिए हुआ, जो करीब दो साल से बंद बताया जा रहा है।

मामला मोगा के बेदी नगर की मंदिर वाली गली का है, जहां रहने वाले बुजुर्ग कुलवंत सिंह का पंजाब एंड सिंध बैंक की गोधेवाला शाखा में खाता है। कुलवंत सिंह ने बैंक में लाखों रुपये की एफडी करवा रखी थी। जुलाई महीने में जब वह एफडी के नवीनीकरण के लिए बैंक पहुंचे तो खाते की जांच के दौरान उन्हें अपने साथ हुई कथित साइबर ठगी का पता चला।

जानकारी के मुताबिक, उनके बैंक खाते से डिजिटल तरीके से करीब 32 लाख 50 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा उनकी एफडी को आधार बना कर करीब 11 लाख रुपये का कर्ज लिए जाने की बात भी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि खाते से डिजिटल लेन-देन उस मोबाइल नंबर के जरिए हुआ, जो करीब दो साल से बंद पड़ा था। इसके बावजूद इस नंबर से जुड़े डिजिटल लेन-देन के जरिए बड़ी रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच साइबर सेल को सौंपी गई। जांच के बाद साइबर थाना मोगा में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

डीएस पी-डी जतींदर सिंह ने बताया कि कुलवंत सिंह के खाते में डिजिटल तरीके से लेन-देन हुआ है। बैंक की तरफ से उन्हें खाते से हुई संदिग्ध ट्रांजैक्शन के बारे में जानकारी दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

पुलिस अब खाते से हुई सभी ट्रांजैक्शन, डिजिटल रिकॉर्ड और रकम जिन-जिन बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है, उनकी जांच कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि ठगी में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

इस मामले में साइबर थाना मोगा में 24 सितंबर 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामला धारा 318, 61 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत दर्ज किया गया है।

डीएसपी जतींदर सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते का OTP, PIN, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। पुलिस ने लोगों को किसी भी संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतने की अपील की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

PSPCL का बड़ा फैसला, गलत बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के नहीं कटेंगे कनेक्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में गलत या ज्यादा राशि वाले बिजली...

पेपर के दाम बढ़ने से गत्ता उद्योगों पर संकट के बादल,देखें वीडियो

कच्चे व तैयार माल ओर जीएसटी एक समान करने...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करी...

आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा का हिमाचल की संस्कृति और संस्कृत के संरक्षण में अहम योगदान : मस्त राम

ऊना में आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा जयंती पर लेखक संगोष्ठी...

हिमाचल के राज्यपाल कविंदर गुप्ता पहुंचे Jalandhar, देखें वीडियो

कहा- बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अच्छा संस्कार...

PSPCL का बड़ा फैसला, गलत बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के नहीं कटेंगे कनेक्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में गलत या ज्यादा राशि वाले बिजली बिलों से परेशान घरेलू उपभोक्ताओं को पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन...

पेपर के दाम बढ़ने से गत्ता उद्योगों पर संकट के बादल,देखें वीडियो

कच्चे व तैयार माल ओर जीएसटी एक समान करने की करी मांग बद्दी,सचिन बैंसल: पेपर के दाम में महज एक...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए 23 ग्राम हेरोइन के...

आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा का हिमाचल की संस्कृति और संस्कृत के संरक्षण में अहम योगदान : मस्त राम

ऊना में आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा जयंती पर लेखक संगोष्ठी व कवि सम्मेलन ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी...