.
JalandharLPU Student Protest: बड़ी संख्या में पुलिस बल और वाटर कैनन तैनात

LPU Student Protest: बड़ी संख्या में पुलिस बल और वाटर कैनन तैनात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में रातभर हुए हंगामे के बाद आज डीजीपी गौरव यादव, स्पेशल डीजीपी प्रवीण कुमार सिन्हा जायजा लेने के लिए पहुंचे। वहीं कैंपस में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। ऐसे में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन भी कैंपस में तैनात की गई। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति हिंसा, तोड़फोड़ या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटनाक्रम के बाद विश्वविद्यालय में छुट्टियां घोषित कर दी गईं। जिसके बाद कुछ स्टूडेंट्स रात तो कुछ ने सुबह परिसर छोड़ना शुरू हो गए। बड़ी संख्या में छात्र अपने घरों को लौट गए।

सुबह से ही विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई थी। यह था पूरा घटनाक्रम एलपीयू में एक छात्रा से दुष्कर्म की सूचना फैलने के बाद रविवार तड़के छात्रों में आक्रोश फैल गया था। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ने पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। छात्रों ने कैंपस के बाहर सड़क पर भी प्रदर्शन किया, जिससे जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Auto Repair Shop में लगी आग, चपेट मे आई मोटरसाइकिलें और एक्टिवा

लुधियाना: जिले के टिब्बा रोड पर सुबह 6 बजे...

Punjab News: बिना नंबर की स्विफ्ट कार और 12 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगाः सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई...

Punjab News: लूटपाट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः मोती नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल...

LPU Student Protest को लेकर बलतेज पन्नू ने किया खुलासा, देखें Live

चंडीगढ़ः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुए विवाद को लेकर...

Punjab News: नौजवान ने निगली जहरीली वस्तु, मौत, सास पर लगे आरोप, देखें वीडियो

7 महीने पहले हुई थी शादी लुधियानाः डेहलों थाना के...

Punjab News: Auto Repair Shop में लगी आग, चपेट मे आई मोटरसाइकिलें और एक्टिवा

लुधियाना: जिले के टिब्बा रोड पर सुबह 6 बजे एक ऑटो रिपेयर शॉप में आग लग गई। मरम्मत के...

Punjab News: बिना नंबर की स्विफ्ट कार और 12 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगाः सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 किलो हेरोइन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार...

Punjab News: लूटपाट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः मोती नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट और डकैती में शामिल दो लोगों को...

LPU Student Protest को लेकर बलतेज पन्नू ने किया खुलासा, देखें Live

चंडीगढ़ः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुए विवाद को लेकर आप पार्टी के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने प्रेस वार्ता...