.
Himachalभाजपा की तरह कांग्रेस पार्टी शगूफे नहीं छोड़ती

भाजपा की तरह कांग्रेस पार्टी शगूफे नहीं छोड़ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: भाजपा की तरह कांग्रेस पार्टी शगूफे नहीं छोड़ती। प्रदेश की मौजूदा सुक्खू सरकार धरातल पर काम कर लोकप्रियता हासिल कर रही है। यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को निकट आते देख संगठनात्मक मजबूरियों के चलते भाजपा नेत्रियां फील्डिंग का असफल प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्रियों को स्मरण रहे कि हालही में सुक्खू सरकार ने बेटी के पैदा होने पर 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में करीब 6500 अनाथ बच्चों को स्पेशल चाइल्ड ऑफ द स्टेट का दर्जा दे कर उनको मासिक जेब खर्च के लिए 4000 रूपए, फ्री शिक्षा का देने और शादी पर 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की है।

इसके अतिरिक्त इन बच्चों को मकान बनाने के लिए धन उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने ओल्ड पैंशन स्कीम लागू की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई इतिहासिक आपदा के बाबजूद शड्यूल टराइव जिलों में महिलाओं को 1500 रूपए बतौर महिला सम्मान निधि के रूप में शुरू कर दिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्रियां अपने शीर्ष नेताओं और तीन सांसदों से पूछे कि वो आपदा के दौरान घरों दुबक कर क्यों बैठे रहे। प्रदेश को आपदा से उभारने के लिए केंद्र सरकार के पास क्यों नहीं धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि बतौर महिला होने के नाते भाजपा नेत्रियों से मुझे सहानुभूति है। इसलिए मेरा उन्हें मशवरा है कि जब भी महिलाओं के साथ गलत हो तो वो अपनी आवाज बुलन्द करें।

क्योंकि जब एक दिल्ली में एक तरफ नए संसद भवन का उद्घाटन किया जा रहा था तो दूसरी तरफ केंद्र की सरकार के इशारे पर पहलवान बेटियां पर लाठियां भांजी गई और सड़कों पर घसीटा गया तब भाजपा नेत्रियां संगठनात्मक मजबूरी में चुप रही। वहीं सांसद भवन के उद्घाटन समारोह में देश के शीर्ष पर बैठी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नजरंदाज करना क्या नारी वर्ग का अपमान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्रियां बताएं भाजपा विधायक की पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर रो-रो यह कहना कि वो घरेलू हिंसा करता है। इसके अतिरिक्त कुल्लू के भाजपा नेता नेत्री की वीडियो बायलर हुआ था। तब भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों चुप क्यों रही। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों को मेरी राय है कि वो संगठन में बिना दबाव के काम करें और सही मायने में महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ससुराल बच्चा लेने पहुंची पत्नी से की मारपीट, गाड़ी में लगाई आग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय कस्बे के गुद्दार पंज ग्रेन गांव में...

आज का राशिफल, 9 अगस्त, 2026

नई दिल्लीः 9 अगस्त को चंद्रमा और मंगल के...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति...

Punjab News: ससुराल बच्चा लेने पहुंची पत्नी से की मारपीट, गाड़ी में लगाई आग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय कस्बे के गुद्दार पंज ग्रेन गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया...

हिमांशी खुराना हत्याकांड में पार्टनर अब्दुल गफूरी गिरफ्तार, फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप

टोरंटोः कनाडा के टोरंटो में (30) हिमांशी खुराना की हत्या के मामले में पुलिस ने सात महीने बाद उसके...

आज का राशिफल, 9 अगस्त, 2026

नई दिल्लीः 9 अगस्त को चंद्रमा और मंगल के संयोग से लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है, जिसे...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...