ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत एक व्यक्ति के साथ जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमलजीत सिंह निवासी दभोटा (नालागढ़), जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 22 अप्रैल 2026 को बल्ह खालसा में उसकी मुलाकात दविंदर सिंह और उसके साथी अमरीक सिंह से हुई।
बताया गया है कि पुरानी रंजिश को लेकर बातचीत के दौरान अमरीक सिंह के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान अमरीक सिंह ने गुस्से में आकर कमलजीत सिंह को धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अमरीक सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा एससी/एसटी एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
