Girl in a jacket
HomeNationalपॉश इलाके में चली गोलियां, व्यक्ति घायल

पॉश इलाके में चली गोलियां, व्यक्ति घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली के करोल बाग में कई राउंड गोलियां चली हैं। गोली लगने से एक शख्स घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना आज तड़के सुबह करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुई। पुलिस ने बताया कि FSL टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और मौके से 2 खाली कारतूस और 1 जिंदा कारतूस मिला है, जिससे संकेत मिलता है कि 3 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। पुलिस की तरफ से प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि लेडी हार्डिंग अस्पताल से सुबह 3:55 बजे एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि रोहित (निवासी थान सिंह नगर, आनंद पर्वत) को गोली लगी है।

जांच करने पर पता चला कि यह इलाका करोल बाग थानाक्षेत्र के अंतर्गत आता है। पीड़ित अभी अस्पताल में है भर्ती है और उसने संदिग्धों के बारे में शुरुआती जानकारी दी है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हत्या में कथित संलिप्तता और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र (डब्ल्यूपीआईए) के निवासी रितिक कुमार को 20 अप्रैल को डब्ल्यूपीआईए के राजा पार्क में एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया गया और उसकी तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके एक कारतूस और देसी कट्टा बरामद किया गया। जांच के दौरान पता चला कि रितिक आदर्श नगर थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में भी शामिल है।उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को हत्या के मामले को सुलझाने में मदद मिली, जिसके बाद सह-आरोपी कुणाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -