शहीद बृजेश खेल प्रतियोगिता के समापन पर पहुंचे दविंदर भुट्टो, विजेता टीमों को किया सम्मानित
ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के गौशाला डूमखर खेल मैदान में बहुत जल्दी कुटलैहड़ प्रीमियर लीग ओपन कबड्डी खेल प्रतियोगिता करवाई जा रही है इस खेल ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 14 एवं अंडर 19 पुरुष एवं लड़कियां बह भी केवल कुटलैहड़ विस क्षेत्र की ही भाग लेंगी, यह शब्द कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने धुंधला में शहीद बृजेश कुमार खेल प्रतियोगिता के समापन पर संबोधन में कहे।
दविंद्र भुट्टो ने कहा कि शहीद बृजेश कुमार की शहादत को हम नमन करते हैं। शहीद बृजेश की शहादत की याद में हर वर्ष जो खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं यह एक मिसाल है कि शहीद राजेश की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के युवाओं की तरफ से हमारे पास मांग रखी है कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के युवाओं के लिए एक ओपन कबड्डी प्रतियोगिता की जाए तो आज हम इस मंच से घोषणा करते हैं कि बहुत जल्द कुटलैहड़ प्रीमियर लीग कबड्डी ओपन प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
जिसमें अंडर 14 ओर अंडर 19 लड़के ओर लकड़ियों की प्रतियोगिता अलग अलग होगी। इस में केवल कुटलैहड़ के युवा खिलाड़ी ही भाग लेंगे। भुट्टो ने कहा कि बैठक में यह तय करके कमेटी गठित करेंगे, जो कुटलैहड़ के हमारे युवा खिलाड़ी हैं उन्हें खेलने के लिए मंच मिलेगा। दविंदर भुट्टो ने कहा कि आज के समय में नशे के दलदल में जाने की बजाए युवा खेलों में रुचि बढ़ाएं। क्योंकि खेलों से शरीर ओर ज्यादा संचार करता है और अच्छी खेल के खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा निखारने का मौका भी मिलता है।
पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगताओं का होना भी जरूरी है। बहीं शहीद बृजेश प्रतियोगिता के समापन पर दविंदर भुट्टो ने 5100 रुपए की नकद राशि प्रदान की व विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर भाजपा नेता ,राजेंद्र मलांगड़ ,सूरम सिंह सुदर्शन शर्मा,अरुण सिंह मनकोटिया,अभय सिंह राणा के अलावा बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
