ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा हरोली की ग्राम पंचायत पालकवाह में आत्मा परियोजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खंड तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा ने सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाए जाने वाले कृषि योजनाओं को लोगों के समक्ष रखा।
सहायक तकनीकी प्रबंधक शिवांक जसवाल ने किसानों को देसी गाय के गोबर गौमूत्र से तैयार प्राकृतिक खेती में इस्तेमाल होने वाले घटकों बीजामृत जीवामृत व रोगनाशी , कीटनाशी दवाइयों जैसे दस्पर्णी अर्क व पौध लेप वास्तविक रूप में बनाकर बताए।
प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री ने सभी किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ सभी किसानो को हल्दी का बीज निशुल्क दिया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान श्रीमती अंजना कुमारी व उपप्रधान सतपाल चौधरी व वार्ड पंच भी उपस्थित रहे।
